करियर पॉइंट नेशनल स्कूल मे आज धूम धाम से मनाये मातृ पितृ दिवस, बच्चे शंकर भगवान, पार्वती एवं गणेश जी के मनमोहक गेटअप मे दिखे, पूजा अर्चना कर लिये अपने माता पिता का आशीर्वाद
करियर पॉइंट नेशनल स्कूल मे आज धूम धाम से मनाये मातृ पितृ दिवस
बच्चे शंकर भगवान, पार्वती एवं गणेश जी के मनमोहक गेटअप मे दिखे
बच्चों ने अपने माता पिता का किये पूजन, लिये उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु जीवन का आशीर्वाद

भटगांव : भटगांव नगर मे संचालित करियर पॉइंट नेशनल स्कूल मे आज 14 फ़रवरी मातृ पितृ दिवस को धूम धाम से मनाया गया . आज बच्चों द्वारा शिव, पार्वती, गणेश जी की भव्य झांकी के साथ अभिभावक माता – पिता, दादा -दादी का पूजन किया जाता है और उनके आदर्शो को मानने व उनका सम्मान करने हेतु जागरूक किया गया. जहाँ क्लास नर्सरी से 11 वीं तक के छात्र एवं छात्राओं ने अपने माता – पिता, दादा – दादी का पूजा अर्चना करके पैर छूकर दीर्घायु जीवन और उज्जवल भविष्य के लिये आशीर्वाद लिये.
वहीं स्कूल के प्राचार्य नरेश चौहान ने पालको एवं बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज इस प्रकार के आयोजन से बच्चे बचपन से ही संस्कारवान बनते जा रहें हैं.जिससे आने वाली युवा पीढ़ी भी संस्कारवान बनेंगे .
वहीं स्कूल के समन्वयक के. पी. पटेल ने कहा कि बच्चे एक मिट्टी के समान होते हैं, आप जिस प्रकार उसको ढालेंगे उसी प्रकार वो ढलते जायेगा. जिस प्रकार के वातावरण मे वे आगे बढ़ते जायेंगे वह उसी प्रकार बनते चला जायेगा. अच्छे वातावरण मे पालन पोषण होगा तो अच्छा व्यक्ति बनेगा और ख़राब वातावरण या ख़राब मौहाल मे पालन पोषण होगा तो बच्चे गलत संगति मे रहकर गलत आचरण सीखेगा और गलत कार्य करेगा जो अपने परिवार सहित समाज और राष्ट्र के लिये घातक होगा. इसलिए पालक/ अभिभावक को अपने बच्चे के प्रत्येक एक्टिविटी को ध्यान रखना जरुरी है जबतक वे अपना करियर बना नहीं लेते और पारिवारिक जिम्मेदारी का अहसास नहीं कर लेते.
आज के मातृ पितृ दिवस कार्यक्रम मे स्कूल के संचालक प्रियंका चौहान, स्कूल को – ऑर्डिनेटर के. पी. पटेल प्राचार्य नरेश चौहान, वाईस प्रिंसिपल रमेश विभार, प्रकाश नारंग सर, संजय सर, प्रमोदिनी पटेल मैम, रजनी पुरैना, संध्या साहू, चंचला साहू, रश्मि देवांगन, वंदना साहू, हेमलता पटेल, मीनाक्षी साहू, भारती आदित्य, भावना देवांगन, अंजली वैष्णव, राजेश्वरी कैवत्य, अंचिता बंजारे, सुनीता धीवर, लक्ष्मी नारायण धीवर इत्यादि स्टॉफ सहित नर्सरी क्लास से 11 क्लास तक बच्चे एवं पालकगण उपस्थित रहें.




