
नगर भटगांव मे श्री साईं पालकी यात्रा एवं महाभंडारा का आयोजन
कार्यक्रम मे हजारों की संख्या मे शामिल हुए श्रद्धालुगण
आज रात्रि को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका बैजन्ति यादव का भव्य कार्यक्रम

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव श्री साईं सेवा समिति द्वारा श्री साईं पालकी यात्रा एवं महाभंडारा का भव्य आयोजन किया गया. जहाँ 12 फ़रवरी 3 बजे से बाजे गाजे एवं झांकी के साथ श्री साईं बाबा की पालकी एवं 1008 महिलाओं द्वारा अपने सिर पर दिव्य कलश धारण करके पुरे नगर का शोभा यात्रा किया गया.

पालकी एवं भव्य कलश यात्रा का स्वागत नगर के सभी धर्म के लोगों ने किया. वहीं नगर के चौक चौराहों पर कई भक्तों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत अभिनन्दन किये तो कई भक्तों ने पानी, शरबत एवं चॉकलेट बांटकर सेवा करके स्वागत किये.

पालकी एवं दिव्य कलश यात्रा साईं मंदिर से प्रारम्भ होकर शनि मंदिर चौक, रंग मंदिर चौक से ब्राह्मण पारा होते हुए गाँधी चौक पहुंची जहाँ उपस्थित श्रद्धांलुओं ने भव्य स्वागत किया. तत्पश्चात शोभायात्रा हाथीथान चौक, मुसलमान मोहल्ला होते हुए मेन रोड बस स्टैंड पहुंचा. वहीं मुसलमान मोहल्ले मे मुसलमान भाइयों ने एवं बस स्टैंड मे शोभायात्रा का भव्य स्वागत किये.


पालकी एवं दिव्य कलश यात्रा बस स्टैंड, गायत्री मंदिर से होते हुए साईं मंदिर पहुंची. जहां मुख्य अतिथि संसदीय सचिव चन्द्रदेव व विधायक चंद्रदेव राय ने शोभायात्रा का स्वागत अभिनन्दन करके समापन किया. वहीं राय ने एवं हजारों की संख्या मे उपस्थित सभी भक्तों ने श्री साईं बाबा जी के महा आरती मे सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों के सुखसमृद्धि एवं खुशहाली के लिये शुभकामनायें किये.

तत्पश्चात विभिन्न संगठन एवं साईं समिति के सदस्यों द्वारा हजारों की संख्या मे उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिये महा भंडारा मे भोजन प्रसाद वितरण किये जहाँ महा भंडारा की शुरुवात संसदीय सचिव ने अपने हाथों से सभी भक्तों को भोजन प्रसाद वितरण करके किया.
वहीं श्री साई पालकी के अवसर पर 13 फरवरी को भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमे छत्तीसगढ़ की अनुराधा पौडवाल साई जगराता एवम भजन, जसगीत की सुर साम्राज्ञी सुश्री बैजन्ती यादव जगराता ग्रुप की गरिमामय प्रस्तुति होगी जो कार्यक्रम स्थल – छोटू दादा स्टेडियम गायत्री मंदिर के सामने स्थल पर आयोजित किया गया. जहाँ हजारों की संख्या मे नगरवासी एवं क्षेत्रवासी पहुंचने की संभावना है.
श्री पालकी, दिव्य कलश यात्रा एवं महाभंडारा के सफल आयोजन मे सभी समाज, सभी संगठन, नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग रहा.




