मुख्य खबरलोकप्रियसामाजिक

ग्राम कोरकोटी में आयोजित पटेल मरार समाज के 71 वा वार्षिक अधिवेशन  संपन्न, मुख्य अतिथि के रूप मे  संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं रामकुमार पटेल शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष रहे 

ग्राम कोरकोटी में आयोजित पटेल मरार समाज के 71 वा वार्षिक अधिवेशन  संपन्न

मुख्य अतिथि के रूप मे  संसदीय सचिव चंद्रदेव राय एवं रामकुमार पटेल शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष  रहे 

भटगांव से सुरेंद्र पटेल बने मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं रमा पटेल बने भटगांव क्षेत्रीय अध्यक्ष

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – श्री राधाकृष्ण मंदिर समिति शिवरीनारायण के तत्वावधान मे आयोजित हरदिहा मरार पटेल समाज के 71 वा वार्षिक अधिवेशन बिलाईगढ़ विधानसभा अंतर्गत बिलाईगढ़ परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत कोरकोटी गांव में आयोजित किया गया, यह दो दिवसीय है जो कि 28 एवं 29 जनवरी 2023 तक हुई इस महासभा के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा गांव भ्रमण के साथ महासभा का शुभारम्भ हुआ, वही शाम को मुख्य अतिथि के रूप में बिलाईगढ़ विधायक एवं संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय एवं शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल शामिल हुए सर्वप्रथम दोनो ही अतिथियों ने मरार समाज के इष्टदेवी माता शाकंभरी के तेलचित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर पूजा पष्ठ किये और समाज के लिए सुख समृद्धि एवं विकास के सुख प्रार्थना किये। तत्पश्चात समाज के पदाधिकारियो एवं कार्यक्रताओं द्वारा विधायक महोदय का भव्य पुष्प माला, श्रीफल, एवं साल से भेट एवं स्वागत किया गया, इसके बाद राय ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि ” युवाओ को नशा से मुक्त करने का बीड़ा महिलाओं को उठाना होगा क्योंकि इससे परिवार टूट रहे है,” और आगे कहा कि मरार पटेल समाज मेहनतकश समाज ,और ईमानदार है शाक सब्जी उत्पादन इनके मुख्य व्यवसाय है, और आय का स्रोत है” आगे घोषणा करते हुए कहा कि गांव के मुख्य बस्ती जर्ज़र मार्ग को सी सी रोड निर्माण एवं 10 वी और 12 वीं में समाज के टॉपर्स को 10 – 10 हजार रुपये सम्मान राशि की घोषणा हुई।

विज्ञापन –

इस स्वागत समारोह के पश्चात सभी सामाजिक बन्धुओं ने भोजन ग्रहण किया उसके बाद रात्रि मे सामाजिक चर्चा ,परिचर्चा सामाजिक प्रकरारणों का निपटारा हुआ और द्वितीय दिवस कई विषयो पर चर्चा हुआ ,वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, सभी गाव के पदाधिकारियों का चयन हुआ तत्पश्चात समाज् के 10 वी 12 वी ,स्नातक ,स्नातकोत्तर,आई टी आई, डी एड बीएड, एम बी बी एस स्तर मे प्रतिभावान छात्र छात्राओं का प्रशस्ति पत्र, सम्मान राशि सहित सम्मानित किया गया, महासभा के नये पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ,जिसमे अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल भटगांव उपाध्यक्ष मलेच्छ राम पटेल,महकम सचिव राधेश्याम पटेल कोरकोटी, कोषाध्यक्ष अशोक पटेल टुन्डरा सहसचिव गणेश पटेल,तुस्मा,ऑडिटर कृष्ण कुमार पटेल पीसीद बने, सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्प माला एवं गुलाल लगाकर स्वागत किये और सभी नव पदाधिकारियों को बधाई और मंगल कामना प्रेषित किये गये।

साथ ही इस बैठक में प्रमुख रूप से मरार पटेल समाज मंदिर समिति के पूर्व एवं वर्तमान समस्त पदाधिकारीगण, जिलाध्यक्ष गण युवा सदस्य,समस्त परिक्षेत्र के पदाधिरिकारी ,युवा सदस्य, वरिष्ठ नागरिक सहित समस्त गांव के सामाजिक पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु सहित महिलाए भी उपस्थित रही।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने का श्रेय बिलाईगढ़ परिक्षेत्र एवं पटेल समाज कोरकोटी, और समस्त युवागण सहित पूरे ग्रामवासी और टेंट डी जे संचालक हटौद बाजार को रहा।

वहीं सुरेंद्र पटेल को अध्यक्ष बनने पर व्यापारी संघ एवं सर्वदलीय नगर विकास मंच के सदस्यों द्वारा आतिशबाजी करते हुए पुष्पगुच्छ, पुष्पमाला एवं मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनायें दिये .

विज्ञापन –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!