मुख्य खबरलोकप्रियसामाजिक

पटेल मरार समाज का क्षेत्रीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न, विभिन्न विषयो पर हुई चर्चा, प्रतिभावान छात्र छात्राएं सम्मानित हुए, रमाकांत पटेल को मिला क्षेत्रीय अध्यक्ष का कमान

पटेल मरार समाज का क्षेत्रीय वार्षिक अधिवेशन संपन्न,

विभिन्न विषयो पर हुई चर्चा, प्रतिभावान छात्र छात्राएं सम्मानित हुए, रमाकांत पटेल को मिला क्षेत्रीय अध्यक्ष का कमान

भटगांव : मरार पटेल समाज भटगांव परीक्षेत्र का वार्षिक बैठक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जेवराडीह मे संपन्न हुआ ,जिसमे प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, नये पदाधिकारियों का चयन, सहित कई महत्वपूर्ण विषयो पर चर्चा हुई, बैठक रात्रि भोजन के पश्चात रखी गयी जिसमे सर्वप्रथम समाज के पदाधिकारियों और सामाजिक बंधुओ द्वारा मरार समाज के इष्टदेवी माता शाकंभरी के तेलचित्र के सामने दीप प्रज्जवलित कर पूजा पष्ठ किये सामूहिक शाकम्भरी आरती हुई और समाज के लिए सुख समृद्धि एवं विकास के लिए प्रार्थना किये।

विज्ञापन –

इसी के साथ बैठक आरम्भ हुआ जिसमे सामाजिक प्रकरणो का निपटारा हुआ गंभीर प्रकरणों को आगामी महासभा मे भेजा गया, जिसके बाद कई विषयो पर चर्चा हुई,वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, सभी गाव के पदाधिकारियों का चयन हुआ तत्पश्चात समाज् के 10 वी 12 वी ,स्नातक ,स्नातकोत्तर,आई टी आई, डी एड बीएड स्तर मे प्रतिभावान छात्र छात्राओं का प्रशस्ति पत्र, सम्मान राशि सहित सम्मानित किया गया।

विज्ञापन –

क्षेत्रीय नये पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ, जिसमे भटगांव से रमाकांत पटेल अध्यक्ष, जेवराडीह से राधेश्याम उपाध्यक्ष, धाराशिव से नंद कुमार सचिव,कोषाध्यक्ष मोती चंद पटेल धाराशिव से, परस पटेल ,मंदिर समिति सदस्य, दर्रा से, कृष्ण कुमार पटेल , मंदिर समिति सदस्य ,धाराशिव से ,युवा सदस्य रामगोपाल पटेल ,जेवराडीह से चयनित किया है।

वही प्रतिभावान सम्मान समारोह मे कक्षा 10 वी मे सूर्या पटेल,भटगांव स्नातक स्तर पर प्रथम बादल पटेल,द्वितीय राकेश पटेल धाराशिव, तृतीय स्थान शालिनी पटेल,भटगांव से,वही स्नातकोत्तर स्तर पर प्रथम अमित कुमार धाराशिव, द्वितीय प्रमोदिनी/के पी पटेल, भटगांव से, डी एड प्रथम दीपक कुमार धाराशिव, द्वितीय नंदिनी पटेल/ रामेश्वर पटेल भटगांव से एवं पी जी डी सी ए मे संजय कुमार, रामनगर डोटों और आई टी आई स्तर पर नवीन कुमार धाराशिव ने अर्जित की,समाज द्वारा सभी को सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये साथ ही इनके उज्जवल भविष्य की कामना किये.

इस बैठक मे प्रमुख रूप से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पटेल,राकेश पटेल, युवा पत्रकार एवं जिला मिडिया प्रभारी के. पी पटेल, मनोज पटेल,लव पटेल, गंगाराम पटेल, भुवनेश्वर पटेल, गोरेलाल पटेल,भेषराम ,यादराम पटेल, रामाचरण पटेल, मनीराम ,राधेश्याम एवं रथराम पटेल, ग्राम पदाधिकारीगण सहित पदाधिकारी, 6 गांव के युवा सद्स्य, सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

विज्ञापन –

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!