श्री प्रेम भुवन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विद्यालय के प्राचार्य प्रियतम भारद्वाज को उत्तम सेवा एवं संचालन के लिए प्रशस्ति पत्र एवं साल भेट नगर विकास मंच द्वारा किये सम्मानित

भटगांव – नगर के श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह, माध्यमिक विद्यालय एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रियतम भारद्वाज सर जी को उत्तम सेवा एवं विद्यालय के उत्कृष्ट विकास कार्य के लिए नगर विकास मंच भटगांव द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं साल भेट कर बधाई एवं शुभकामनाएं ज्ञापित किये,वर्त्तमान में प्रशासन एवं इनके सहयोग से विद्यालय के विकास कार्य हेतु 1 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है. विद्यालय की समीक्षा एवं विकास कार्यो के लिए नगर विकास मंच द्वारा जिस भी प्रकार से प्रशासनिक एवं नगर स्तर पर सहयोग करने की बात सदस्यो ने कही. इस पर श्री प्राचार्य द्वारा सभी नगरवासियो को इस उपलब्धि के लिए बधाई दिये. और नगर विकास मंच द्वारा समय समय पर विद्यालय के विकास कार्य, शैक्षणिक गतिविधि एवं संचालन की समीक्षा एवं निरीक्षण करते रहने की बात कही। इसके साथ विद्यालय की बैठक एवं सभा हेतु ऑडिटरियम हाल निर्माण एवं स्पोर्ट्स टीचर की व्यवस्था जैसे विभिन्न विषयो पर चर्चा हुई, इस सम्मान कार्यक्रम मे नगर विकास मंच के सदस्यो में श्री प्रदीप देवांगन अध्यक्ष व्यापारी संघ, सुरेंद्र पटेल जिलाध्यक्ष पटेल समाज, मोहम्मद अशरफी, राजीव लोचन साहू, सोनू केशरवानी, अजय देवांगन,पप्पू यादव,भूषण श्रीवास, बादल पटेल के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




