नव नियुक्त प्रधान पाठक संघ द्वारा संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेव राय का सम्मान समारोह आयोजित
नव नियुक्त प्रधान पाठक संघ द्वारा संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेव राय का सम्मान समारोह आयोजित
भटगांव :- नगर पंचायत भटगांव के सांस्कृतिक भवन मे आज संसदीय सचिव एवं विधायक चंद्रदेव राय का सम्मान समारोह रखा गया। जिसमे नव नियुक्त प्रधान पठाक संघ द्वारा यह आयोजन किया गया। जिसमे बिलाईगढ़ विकासखंड के समस्त नव नियुक्त प्रधान पठाक संघ ने शामिल होकर विधायक चंद्रदेव राय का आतिशबाजी के साथ स्वागत कर लड्डु से तौर कर स्वागत किया। वही विधायक चंद्रदेव राय को साल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेट किया गया।
मंच संचालन यादराम हिरवानी ने किया वही मुख्य अतिथि चन्द्रदेव राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक प्रदेश मे भूपेश बघेल का सरकार है। तब तक कोई चीज असंभव नही है। अब प्रदेश मे छत्तीसगढ़िया सरकार आने से हर वर्ग के लोग खुश है चाहे किसान हो या कर्मचारी कांग्रेस सरकार मे चारो ओर विकास की गंगा बह रही है।
विज्ञापन –
कांग्रेस सरकार मे कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल रहा है। भूपेश कका के राज मे जतका चिंता किसान मन के करथे वोतेक चिंता कर्मचारी मन के करथे। शिक्षको को कोई समस्या नही होने देंगे। आप सभी नव नियुक्त प्रधान पाठको को मेरा बधाई आप राष्ट निर्माता है आपसे यही अपेक्षा है कि आप बच्चो को अच्छे से अच्छा तामील दे जिससे मुख्य मंत्री भूपेश बघेल का सपना सकार हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सारंगढ़ बिलाईगढ़ डेजी रानी जांगड़े ने किया। वही विशिष्ट अतिथि मे नगर पंचायत भटगांव अध्यक्ष नर्मदा अमित कौशिक, उपाध्यक्ष प्रवेश दुबे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिलाईगढ़ एस.एन.साहू, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार राजेन्द्र जोशी रहे। वही नवनियुक्त प्रधान पाठको मे यादराम हिरवानी, बैसाखू राम साहू, सुन्दर लाल जाटवर, बिन्देश्वरी साहू, सीमा पाण्डेय, श्रम साव, पुरन्दर सिंह दीक्षित, संजीव जायसवाल, श्रध्दा दीवान, सुप्रिया यादव, उमा कैवर्त, प्रसन्न चन्द्रा, सुबरन सिंह निराला, संतोष श्रीवास, रामचरण केशरवानी, राजेश देवांगन सहित बिलाईगढ़ विधानसभा के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन –