मुख्य खबरलोकप्रिय

संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेवराय के मुख्य आतिथ्य में समपन्न होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन

संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ चंद्रदेवराय के मुख्य आतिथ्य में समपन्न होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन

भटगाव — छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने,प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने ,उनमें खेलो के प्रति जागरूक ता बढ़ाने और खेल भावना के विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छतीसगढिया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किये जाने का निर्णय प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लिया गया है ।

छत्तीसगगढ़िया ओलंपिक 2022-23 के आयोजन का दायित्व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकाश विभाग तथा नगरीय क्षेत्रों हेतु नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को दिया गया है, इसी तारतम्य छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में निम्नाकिंत खेल विधाएं सम्मिलित की गई है:- खेल का नाम (दलीय) गिल्ली डण्डा, पिटठूल, शँखली, लंगड़ी दौड़, कब्बडी, खो खो,रस्साकशी, बाटी (कंचा) और एकल खेल में बिल्लस, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद इत्यादि खेलो को पारंपरिक खेल में रखा गया है.

ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए आयोजन की अवधि राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर2022 जोन स्तर पर 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022, विकास खण्ड स्तर पर 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर 2022,  जिला स्तर पर 17 नवम्बर से 26 नवम्बर 2022, सँभाग स्तर पर 05 दिसम्बरसे 14 दिसम्बर 2022,  फिर राज्य स्तर पर 28 दिसम्बर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक कार्यक्रम का आयोजन करना है.

छतीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 कार्यक्रम के आयोजन के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए भटगांव नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मधुलिका सिंह चंदेल ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशानुसार हमारे नगर पंचायत भटगांव के श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह शास.उ मा वि भटगांव के प्रांगण में भी छतीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन निर्धारित तिथियो में भी आयोजन किया जा रहा है और उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चन्द्र देव राय संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ होंगे और मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए बालक बालिकाएं एवं आम नागरिकों से अपील किये हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button