
गायत्री परिवार द्वारा नवमी को आयोजित हुए गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार
गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा नैला जांजगीर मे ऐतिहासिक 35 फ़ीट माँ दुर्गे की अद्भुत प्रतिमा बनाने वाले प्रसिद्ध मूर्ति कार प्रदीप देवांगन का भव्य स्वागत व सम्मान
भटगांव : आज श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव, पवनी, धनसीर एवं छिर्रा सहित प्रज्ञा मण्डल धारासीव, गायत्री परिवार धोबनी, गायत्री परिवार सरसींवा द्वारा 1 से 3 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ पूर्णाहुति किया गया. जहाँ यज्ञ के साथ मुंडन संस्कार, विद्यारम्भ संस्कार इत्यादि निःशुल्क किया गया. यज्ञ हवन के पश्चात उपस्थित सैकड़ो परिजनों एवं श्रद्धांलुओं को खिचड़ी, खीर इत्यादि प्रसाद वितरण किया गया.
गायत्री प्रज्ञा पीठ धनसीर
श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ भटगांव
श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ पवनी

प्रज्ञा मण्डल धारासीव –

कार्यक्रम के दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा नैला जांजगीर मे ऐतिहासिक 35 फ़ीट माँ दुर्गे की अद्भुत प्रतिमा बनाने वाले हमारे भटगांव नगर को पुरे छत्तीसगढ़ सहित भारत मे पहचान दिलाने वाले, प्रसिद्ध मूर्ति कार श्री प्रदीप देवांगन जी को श्रीफल, पुष्पगुच्छ एवं मंत्र चादर सप्रेम भेंट करते हुए तिलक चन्दन लगाकर भव्य स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया तथा उनके और परिवार के उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें किया गया.
जहाँ अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा मण्डल, महिला मण्डल, प्रज्ञा मण्डल के सदस्य सहित वरिष्ठ परिजन उपस्थित रहे.













