लोकप्रिय

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान मे पूरे छत्तीसगढ़ के जिलों और ब्लॉकों मे चलाया गया सामूहिक स्वच्छता अभियान

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान पूरे छत्तीसगढ़ के जिलों और ब्लॉकों मे चलाया गया सामूहिक स्वच्छता अभियान 

गायत्री परिवार के युवा प्रकोष्ठ के माध्यम से 146 ब्लॉकों के गावों में बन रहे है युवा मंडल, प्रज्ञा मंडल एवम् महिला मंडल

By Admin, Pragya 24 News

रायपुर – अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों एवम् ब्लॉकों के अधिकांश गावों में दिनांक 10.01.2021 को समय 9 से 12 बजे के मध्य स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमे अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रयास से गांव व नगर के विभिन्न संगठनों, समिति, महिला समूह, युवा मंडल, प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल सदस्यों के सहयोग से इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाया गया।

मंदिर, सामुदायिक भवन, नलकूप, कुआ, टंकी, गली – मोहल्ले, स्कूल मैदान व आसपास, तालाब व घाट इत्यादि स्थानों को एक साथ और एक समय में साफ सफाई इस स्वच्छता अभियान को साकार कर देश को स्वच्छ बनाकर एकजुट कार्य करने और एकता का परिचय देकर एक मिशाल कायम किया है।

छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवम् ब्लॉकों के अधिकांश ग्राम पंचायतों एवम् नगर पंचायतों में गायत्री परिवार एवम् विभिन्न संगठन के सहयोग से यह अभियान चलाया गया।

कई जगह पहले रैली निकालकर ग्राम भ्रमण किया गया और नारों व गीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता हेतु जागरुक किया गया। रैली के बाद सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें, मंदिरो, सामुदायिक भवन, स्कूल के आसपास, गली-मोहल्ला की सफाई, बोरिंग के आस-पास की सफाई व नाली की सफाई, तालाब व घाट की सफाई की गयी।

इसी तारतम्य बिलाई गढ़ के नगर पंचायत भटगांव मे श्री गायत्री प्रज्ञा पीठ के परिसर की सफाई गायत्री परिजनों द्वारा, साईं मंदिर सेवा समिति द्वारा तालाब के आसपास एवम् घाट की सफाई, मौली माता चौक एवं गली को मोहल्लेवासियों द्वारा स्वच्छ किया गया।

 बिलाई गढ़ ब्लॉक के अधिकांश ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमे ग्राम पंचायत पवनी मे पूरे गांव में यह स्वच्छता अभियान 100 से अधिक गायत्री परिजन और ग्रामवासियों एवम् विभिन्न समितियों द्वारा चलाया गया।

तौलिदिह मे गायत्री परिजनों और ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर परिसर एवम् घाट की सफाई किया गया।

धन सिर, पुरगांव, कोरकोटी, छिररा, खुर सुला इत्यादि गावों में विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई किया गया।

मनपसार मे गायत्री परिवार एवम् जनजागरण मिशन द्वारा पूरे गांव के विभिन्न स्थानों की साफ सफाई किया गया।

सिंघी चुवा मे गायत्री परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा पंचायत भवन एवम् चौक चौराहों को स्वच्छ किया किया तो वहीं ग्राम पंचायत धाराशिव मे स्कूल प्रांगण की साफ सफाई किया गया ताकि पढ़ने वाले बच्चे अपने स्कूल को स्वच्छ देख सके।

इस प्रकार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और ब्लॉकों मे अखिल विश्व गायत्री परिवार के अथक प्रयास , विभिन्न संगठनों एवम् आम जागृत लोगों के सहयोग से अधिकांश ग्राम पंचायत एवम् नगर पंचायतों में इस स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!