छतीसगढ़ कोरबा जिले की गायक दिलीप राय का आवाज गुज रहे देश-प्रदेश में

छतीसगढ़ कोरबा जिले की गायक दिलीप राय का आवाज गुज रहे देश-प्रदेश में
सुख नंदन कश्यप, प्रज्ञा 24 न्यूज कोरबा
कोरबा – छतीसगढ़ कोरबा जिले की गायक दिलीप राय का आवाज देश प्रदेश में गूंज रहा है । जी हा हम बता रहे कोरबा जिले के सुपरस्टार गायक दिलीप राय जी के बारे में । दिलीप राय कोरबा जिले के कुसंमुडा क्षेत्र अन्तर्गत गेवराबस्ती में 15 जनवरी सन् 1991 में जन्मे है । दिलीप राय बचपन से ही गाने का शौक रखते हैं दिलीप राय के अनुसार उन्हें गायन के क्षेत्र में आगे बढने का हाथ उनके माता पिता एवं AVM studio रायपुर के निर्माता श्री संतोष कुर्रे जी वहीं हर सुख दुख में साथ देने वाले आशीर्वाद स्टुडियो गेवरा बस्ती के निर्माता उनके जीजा श्री अजय कुमार व श्री छतराम खैरवार जी है ।
दिलीप बचपन में स्कूल व घर में गाना गाकर गुनगुनाते रहते थे । 16-17 वर्ष के उम्र में दिलीप को AVM studio रायपुर में गाना गाने को अवसर मिला जो उनका पहले गाना छतीसगढ़ी में कारी टुरी कारी टुरी थे जिसमें छतीसगढ़ जनता ने बहुत ही पंसद किये । आयेसे ही धीरे – धीरे AVM studio में 300 सौ से अधिक गाना गा चुके है जैसे कि छतीसगढ़ी में तोर खातिर जाही जान , दिलीप झोलागे ओ , सीटी बस बल्गी मा ओ बांकीमोंगरा मा , गजरा खोपा वाली , छतीसगढ़ी में भक्ति , कर्मा गीत, सतनाम भंजन , देश भक्ति , व हिन्दी गाने । बता दे कि दिलीप राय का गाना छतीसगढ़ के साथ साथ देश – विदेश में खुब चल रहे है जैसे की शादी पार्टी , लोग अपने मोबाइल में तो कही घर के टीवी कैसेट में चला रहे जिससे यही लगता की लोग दिलीप राय के गाने व उनसे काफी प्रेम करते हैं । दिलीप राय को छतीसगढ़ में स्वर सम्राट व सुपरस्टार मानते हैं उन्होंने हस झंन पगली फंस जाबे में छतीसगढ़ी गायिका सरला गार्धव के साथ फिल्म के सुरुवात में आ चुके । हाल ही में दिलीप राय ने अपने घर कुसंमुडा गेवराबस्ती में अपने खुद का स्टुडियों खोल चुके है।
स्टूडियो का नाम हैं आशीर्वाद आडियों विडियों स्टुडियो एवं युट्यूब चैनल का नाम है आशीर्वाद जिनके निर्माता अजय कुमार व निर्देशक दिलीप राय है दिलीप अपने स्टुडियो में अभी तक नया 20 से अधिक छतीसगढ़ी गाना विडियों के साथ गा चुके है । दिलीप राय का कहा कि गाने के क्षेत्र में माता-पिता हर सुख दुख में साथ देने वाले व साथ चलने वाले मेरे जीजा अजय कुमार के साथ -साथ जनता का आशीर्वाद मुझे मिला इसलिए अपने स्टुडियो को आशीर्वाद स्टुडियो रखे हैं । दिलीप राय जनता से उम्मीद भी लगाये है कि जिस तरह से प्यार दुलार मिलते आ रहे है वैसे ही आगे मिल सके ।





