मुख्य खबरलोकप्रिय

धान उपार्जन केंद्र धनगांव में पिपरभावना (ते.) का नाम छूटने से किसानों में काफी रोष व्याप्त, समय पर त्रुटि सुधार नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी

धान उपार्जन केंद्र धनगांव में पिपरभावना (ते.) का नाम छूटने से किसानों में काफी रोष व्याप्त,

समय पर त्रुटि सुधार नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी

आला अधिकारियों द्वारा शिकायत के बाद भी त्रुटि सुधार नहीं करना , शासन प्रशासन पर सबसे बड़ा प्रश्न चिन्ह

चन्द्र राम बंजारे, 23.12.2020

बिलाई गढ़ – धान उपार्जन केंद्र धनगांव में पिपरभावना (ते.) का नाम छूटने से किसानों में काफी रोष व्याप्त हैं। धान उपार्जन केंद्र धनगांव कम्प्यूटर साफ्टवेयर में भारी गड़बड़ी हुई है।

आज किसान धान विक्री हेतु दर – दर भटक रहे है। कुछ किसान सेट साहूकारों के पास बिक्री करना मजूबरी बन गया है। जो की इस भारी त्रुटि के लिए ब्लाक जिला स्तर मे तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी,कलेक्टर सभी जगह शिकायत करने के बाद में भी शासन प्रशासन द्वारा इस पर कुछ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह समस्या दोनों पिपरभावना में है।

बिलाईगढ़ विकासखंड में दो पिपरभावना है। दोनों जगह गड़बड़ी हुई है।   पिपरभावना के किसानों ने बताया है कि शासन प्रशासन इस पर जल्द उचित कार्यवाही कर समस्या को निपटारा करे अन्यथा दोनों गावों के किसानों के द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button