मुख्य खबर

जनपद अध्यक्ष के गांव में ही विकलांग बुजुर्ग महिला मूलभूत सुविधाओं से हो रहीं वंचित

जनपद अध्यक्ष के गांव में ही विकलांग बुजुर्ग महिला मूलभूत सुविधाओं से हो रहीं वंचित

सुखनंदन कश्यप, 20.12.2020

करतला/कोरबा – कोरबा जिले के विकास खंड करतला के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत साजापानी में एक विकलांग बुजुर्ग महिला गैसमती मंझवार
वर्षों से मूलभूत आवश्यकताओं से उपेक्षित हो रही है जबकि जनपद अध्यक्ष का जनपद क्षेत्र से निर्वाचित होकर जनपद पंचायत करतला में अध्यक्ष का पद संभाल रहीं हैं।
ग्राम पंचायत साजापानी कोरबा जिले के सुदूर पहाड़ी वनांचलो में आदिवासी क्षेत्रों में से एक है और जहा सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की जिम्मेदारी जनप्रतिनिधि और प्रशासन की होती है।

वही जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करते हैं जिससे बुजुर्ग महिला अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए प्रत्येक पंचवर्षीय में नेता चुनावी वादे करते तो है किंतु चुनाव खत्म होते ही बुजुर्ग महिला के हाथों में सिर्फ आश्वासन ही मिल पाता है विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत जन्मदिन पर 200 से अधिक बुजुर्गों को भोजन एवं कंबल का वितरण किया जिसमें एक गैसमति कवर भी शामिल हुई और उन्होंने अपनी बात जनप्रतिनिधियों से कहीं की सरकार द्वारा मिलने वाली सरकारी योजना जैसे शौचालय,आवास योजनाओं से उनको अभी तक वंचित रखा गया है। वहां मौजूद कांग्रेसी नेताओं द्वारा उनकी गैसमती की बातें सुनी और उनको जल्द ही इन सारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!