सारंगढ़ बिलाईगढ़

होली के दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग रहेंगे अलर्ट मोड़ में

घूमेगी पेट्रोलिंग गाड़ियां, हॉस्पिटल में रहेंगे डॉक्टर और उनकी टीम

 

होली के दौरान पुलिस और स्वास्थ्य विभाग रहेंगे अलर्ट मोड़ में

घूमेगी पेट्रोलिंग गाड़ियां, हॉस्पिटल में रहेंगे डॉक्टर और उनकी टीम

*सड़क रोककर जबरन चंदा वसूली जैसी गतिविधियां प्रतिबंधित*

*नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई*

*डामरीकरण हुए पक्की सड़कों पर होलिका दहन प्रतिबंधित*

*परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बिना अनुमति के डीजे बजाने पर रोक*

*कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न*

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 फ़रवरी 2026/आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सदभाव वातावरण में मनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के सदस्य, पत्रकारगण उपस्थित रहे।

बैठक में त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के दौरान कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में वाहन न चलाए तथा शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने त्योहार के दौरान अभद्र व्यवहार न करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

होलिका दहन केवल निर्धारित समय पर करने के निर्देश दिए गए हैं। डामरीकरण (पक्की) सड़कों पर होलिका दहन करने पर प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि सड़कों को नुकसान न पहुंचे। इस वर्ष होलिका दहन 2 तारीख की रात्रि में किया जाएगा। परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बिना अनुमति के डीजे बजाने पर रोक लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि अस्पतालों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध रहे, ताकि आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर डायल कर सहायता लेने की अपील की गई है।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कहा कि शांति समिति की बैठक का उद्देश्य समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि जिले में त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें। उन्होंने जिलेवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व मनाएं।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सड़क रोककर जबरन चंदा वसूली जैसी गतिविधियां प्रतिबंधित है, ऐसा न हों। आमजन एवं महिलाओं को आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। साथ ही किसी को जबरदस्ती गुलाल न लगाने और शासकीय संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील की गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली और रमजान दोनों महत्वपूर्ण पर्व हैं, जिन्हें आपसी सद्भाव और शांति के साथ मनाना आवश्यक है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पेट्रोलिंग वाहनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!