कोरबाछत्तीसगढ़स्वच्छता

“स्वच्छतोत्सव – स्वच्छता ही सेवा” अंतर्गत विशेष पौधरोपण अभियान

“स्वच्छतोत्सव – स्वच्छता ही सेवा” अंतर्गत विशेष पौधरोपण अभियान

कोरबा : “स्वच्छतोत्सव – स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत गत दिवस ‘एक पेड़ पोषण के नाम’, ‘एक पेड़ विकसित छत्तीसगढ़ के नाम’ विशेष पहल के अंतर्गत हमारे संस्था शासकीय इं.वि.स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोरबा में पौधरोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था के प्रभारी प्राचार्य, डॉ.एल.एन. कंवर, राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.अजय कुमार पटेल तथा स्वयंसेवकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ.एल.एन.कंवर द्वारा पौधरोपण कर किया गया। तत्पश्चात रासेयो कार्यक्रम अधिकारी एवं स्वयंसेवकों ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में पौधों का रोपण किया। कैम्पस क्लीनिंग, गाजर घास उन्मूलन, क्यारी निर्माण करते हुए लगाए गए पौधों में मेडिशनल प्लांट, फलदार एवं छायादार पौधों को विशेष रूप से प्राथमिकता दी गई, ताकि भविष्य में यह पर्यावरण संरक्षण, पोषण संवर्धन एवं स्वच्छता को सुदृढ़ आधार प्रदान कर सकें।

प्रभारी प्राचार्य डॉ.एल.एन.कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि – “एक पेड़ जीवन का आधार है, यह न केवल पर्यावरण को शुद्ध करता है बल्कि समाज के पोषण और विकास में भी योगदान देता है।” वहीं कार्यक्रम अधिकारी प्रो.अजय कुमार पटेल ने स्वयंसेवकों को वृक्षों की देखभाल का संकल्प दिलाते हुए कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक है जब लगाए गए पौधों की नियमित देखरेख की जाए।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने भी यह संकल्प लिया कि वे लगाए गए पौधों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखेंगे और समाज में स्वच्छता एवं हरियाली के संदेश को घर-घर तक पहुँचाएँगे।

स्वच्छता ही सेवा अभियान में शामिल सक्रिय स्वयंसेवकों सीमा साहू, सृष्टि राजपूत, दिशा राजपूत, मुस्कान, करण कुमार केंवट, दीपक कुमार, चेतन कुमार, समृद्ध महंत, प्रियंका चौहान, पवन राठिया, खुशबू जायसवाल, सुरभि, विकास सोनवानी इत्यादि ने कहा कि अभियान की यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह स्वच्छता, पोषण और सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सहायक सिद्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!