छत्तीसगढ़भटगांवमुख्य खबरस्वच्छता

स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के तहत भटगांव के अड़बंधा तालाब गार्डन का 7 दिनों तक हुआ साफ सफाई…

अध्यक्ष एवं समन्वयक के नेतृत्व मे लगातार स्वच्छता अभियान जारी है..

स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान के तहत भटगांव के अड़बंधा तालाब गार्डन का 7 दिनों तक हुआ साफ सफाई…

अध्यक्ष एवं समन्वयक के नेतृत्व मे लगातार स्वच्छता अभियान जारी है..

भटगांव : नगर पंचायत भटगांव में दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाले “स्वच्छता ही सेवा 2025” अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय से स्वच्छता शपथ दिलाई तथा स्वच्छता रैली के लिए हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता वाहन को रवाना किया। यह रैली नगर पंचायत कार्यालय से शुरू होकर बिर्रा रोड तक निकाली गई।

तत्पश्चात मेन रोड अड़बंधा तालाब गार्डन को लगातार 7 दिन तक साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया जो एक स्वच्छता अभियान मे सबसे बड़ा मिसाल हैं जहाँ लगातार 7 दिन साफ सफाई का अभियान चलाया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं समन्वयक शुभम नायक के नेतृत्व मे भाजपा पार्षद एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा यह कार्य किया गया. वहीँ समन्वयक शुभम नायक ने बताया कि इसके बाद खइया तालाब, सेठ तालाब एवं 8-10 स्थानों मे स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा.तथा इस सम्बन्ध मे विक्रम कुर्रे नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर के बाद भी प्रत्येक सप्ताह 2 दिन चलेगा.

इस स्वच्छता अभियान मे अध्यक्ष विक्रम कुर्रे सहित पार्षद गण, समस्त कर्मचारिगण एवं आम नागरिक ने भाग लेकर सफाई कर स्वच्छता का संदेश दे रहे है.

नगर पंचायत भटगांव का यह विशेष अभियान 02 अक्टूबर 2025 तक निरंतर जारी रहेगा, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और भटगांव को एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!