सेवा पखवाड़े के तहत जेवरादी के जेवरा माता मंदिर परिसर में की गई साफ-सफाई

सेवा पखवाड़े के तहत जेवरादी के जेवरा माता मंदिर परिसर में की गई साफ-सफाई


बिलाईगढ़ – सेवा पखवाड़े के अंतर्गत ग्राम जेवराडीह के जेवरा माता मंदिर परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा जिला पंचायत सभापतियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर के चारों ओर झाडू लगाकर साफ सफाई की गई, और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। सभापति प्रतिनिधि कुंजराम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देश में 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत स्वच्छता ही सेवा है के नारे को सफल बनाने के लिए विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता न केवल समाज की आवश्यकता है, बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि लोग न केवल धार्मिक स्थलों बल्कि अपने घर, आंगन और आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने में योगदान दें। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती भगवनतीन कुंजराम पटेल, जिला सभापति श्रीमती सुशीला, सभापति प्रतिनिधि कुंजराम पटेल राजकुमार पटेल, छतराम पटेल, दिलीप सांवरा, फुलेश्वर सांवरा, उमेद राम












