
सेजेस स्कूल भटगांव मे स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

स्वच्छता दीदी, स्वच्छता भैया एवं नेशनल खिलाड़ी कराते को मोमेंटो भेंट कर किये सम्मानित

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर द्वारा 2026 के 10 वीं व 12 वीं के टॉपर को 12000/ व मोमेंटो देने की घोषणा
भटगांव : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम श्री प्रेमभुवन प्रताप सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटगांव में 15 अगस्त स्वन्त्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि सुरेश रघु अध्यक्ष शाला विकास एवं प्रबंधन समिति स्वामी आत्मानंद स्कूल भटगांव के द्वारा ध्वजारोहण किया गया. स्काउड बच्चों के द्वारा मुख्य अतिथि सुरेश रघु को मार्च पास्ट सलामी दिया गया वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पर 10 वी 11वी 12 वी के छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमे प्रथम द्वितीय पुरुस्कार दिया गया. सुरेश रघु के सौजन्य से प्रियतम भारद्वाज प्रभारी प्राचार्य को उत्कृष्ट प्राचार्य , चिन्मयी तृप्ति मिश्र को उत्कृष्ट सह प्राचार्य , लक्ष्मण नामदेव को उत्कृष्ट संचालन, व्याख्याता मयंक मोहन को उत्कृष्ट शिक्षक का सम्मान सुरेश रघु द्वारा मेमोंट भेंट कर किया गया. साथ ही स्वछता दीदी स्वच्छता भैया , नेशनल खिलाड़ी कराते को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया.

वहीँ कार्यक्रम के अंतिम मे प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर व युवा पत्रकार के. पी. पटेल द्वारा 2026 मे आयोजित 10 वीं व 12 वीं परीक्षा के स्कूल टॉपर को प्रोत्साहित करने हेतु प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 3000/-3000/, द्वितीय 2000-2000 एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को 1000/-1000/ नगद पुरुस्कार एवं मोमेंटो देकर सम्मानित करेंगे.

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेश रघु अध्यक्ष जनभागीदारी स्वामि आत्मानंद स्कूल भटगांव , प्रियतम भारद्वाज प्रभारी प्राचार्य , रामदुलार साहू पत्रकार, जिधन देवांगन , जगन्नाथ धीवर , के पी पटेल पत्रकार एवं प्रज्ञा इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर , बसंत सोनी पत्रकार , चिन्मयी तृप्ती मिश्र , खगेश दुबे , बी एल चंद्राकर , आर डी साहू समस्त स्टॉप एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

कार्यक्रम के सफल आयोजन मे समस्त स्टॉफ एवं छात्र छात्राओं का भरपूर सहयोग रहा.






