लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘टीबी मुक्त’ अभियान का शंखनाद: 100 दिनों तक चलेगा ग्राम स्तर पर जांच

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘टीबी मुक्त’ अभियान का शंखनाद: 100 दिनों तक चलेगा ग्राम स्तर पर जांच



शिविर में नि:शुल्क एक्स-रे की सुविधा, ऑन-द-स्पॉट जांच

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 मार्च 2026/​कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में जिले में क्षय (टीबी) रोग के पूर्ण उन्मूलन और जन-जागरूकता के लिए एक व्यापक मुहिम की शुरुआत की गई है। जिले भर में 100 दिवसीय टीबी कैंपेन चालू हो गया है।

​यह अभियान ‘विश्व क्षय रोग दिवस’ से शुरू किया गया है। इसका मुख्य लक्ष्य जिले के दूरस्थ और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में छिपे हुए टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें उपचार के दायरे में लाना है। अभियान के तहत चिन्हांकित उच्च जोखिम वाले ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुँच रही हैं, जहाँ संदिग्ध मरीजों की नि:शुल्क एक्स-रे जांच की जा रही है।

स्वास्थ्य कार्यकर्ता और मितानिनें घर-घर जाकर लोगों में टीबी के लक्षणों (जैसे दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, वजन कम होना, रात में पसीना आना, शरीर मे कही भी गठान आदि) की पहचान कर रहे हैं। चिन्हित ग्रामों में ही मोबाइल यूनिट्स के माध्यम से जांच की व्यवस्था की गई है ताकि ग्रामीणों को जिला अस्पताल या दूर के केंद्रों तक न भटकना पड़े।

अपील

​कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि इस 100 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कोई भी संभावित मरीज छूटना नहीं चाहिए। वहीं डॉ निराला ने जनता से अपील की है कि ​”टीबी एक पूरी तरह से साध्य बीमारी है। यदि किसी को भी लंबे समय से खांसी या कमजोरी की शिकायत है, तो वे बिना डरे कैंप में आकर अपनी जांच कराएं। सही समय पर पहचान ही इस बीमारी से बचाव का सबसे कारगर तरीका है।” ​सामाजिक प्रभाव ​इस अभियान से न केवल मरीजों की पहचान होगी, बल्कि समाज में टीबी को लेकर व्याप्त भ्रांतियां भी दूर होंगी। शासन द्वारा टीबी मरीजों को इलाज के दौरान पोषण आहार हेतु निक्षय पोषण योजना के तहत आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।

आयोजित होने वाली शिविर

निक्षय निरामय 100 दिवसीय अभियान के तहत उच्च जोखिम ग्रामों हेतु एक्सरे जांच की जाएगी, जिसमें 30 मार्च को पवनी, अप्रैल माह में 01 को गोविन्दबन (बिलाईगढ़) 02 को धनसीर, 03 को सेमराडीह, 04 को सरिया, 06 को कोकबहाल , 07 को बरमकेला, 08 को बाहालीडीह, 09 को बोन्दा, 10 को लुकापारा,11 को गोडिहारी, 13 को रेडा, 15 को गोड़म, 16 को हिर्री, 17 को झरपडीह , 18 को कोतरी, 20 को महकमपुर में शिविर का आयोजन निर्धारित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!