छत्तीसगढ़मुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 76.75 लाख रूपये का 2476 क्विंटल अवैध धान जप्त

अवैध धान परिवहन और भण्डारण पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 76.75 लाख रूपये का 2476 क्विंटल अवैध धान जप्त

अवैध धान परिवहन और भण्डारण पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन और मंडी के अधिकारियों द्वारा जिले में धान की अवैध खरीदी – बिक्री की रोकथाम के लिए निरंतर कार्यवाही किया जा रहा है। इस वर्ष 03 दिसम्बर तक राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी, सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कुल 76.75 लाख रूपये का कुल 2476 क्विंटल धान जप्त किया गया है और यह कार्यवाही निरंतर जारी है। राज्य शासन की मंशानुरूप केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान खरीदी हो सके। साथ ही कोचियों, व्यापारियों द्वारा किये जा रहे अवैध धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!