छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ और बिलाईगढ़ में उत्कृष्ट सेवा हेतु सीएमओ सुशील कुमार चौधरी सम्मानित

बिलाईगढ़ /प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़ /शैलेन्द्र देवांगन

सारंगढ़ और बिलाईगढ़ में उत्कृष्ट सेवा हेतु सीएमओ सुशील कुमार चौधरी सम्मानित

बिलाईगढ़ /प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़ /शैलेन्द्र देवांगन

बिलाईगढ़: अपनी कर्तव्यनिष्ठा और सेवा के प्रति तत्परता के लिए जाने-माने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुशील कुमार चौधरी को माननीय कलेक्टर संजय कन्नौजे द्वारा विशेष सम्मान के लिए नामांकित किया गया है। वर्तमान में वे नगर पंचायत बिलाईगढ़ के साथ-साथ नगर पालिका परिषद सारंगढ़ का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

​उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को सराहते हुए, सारंगढ़ कलेक्टर ने उनको 15 अगस्त के कार्यक्रम में पुरस्कार हेतु अंकित किया है। यह सम्मान उन्हें सांसद राधेश्याम राठिया के कर-कमलों से प्रदान किया गया । श्री चौधरी को यह सम्मान उनकी सेवा के प्रति तत्परता, आदेशों का पालन, अटल परिसर में किए गए सराहनीय कार्यों और स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए दिया जा रहा है।

​श्री चौधरी का दोहरा प्रभार होने के बावजूद, उन्होंने दोनों ही नगर निकायों में अपने कार्य से एक मिसाल कायम की है। विशेषकर स्वच्छता अभियान में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है, जिसने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि नगर प्रशासन के लिए भी गौरव का विषय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!