छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रिय

सागर हायर सेकंडरी स्कूल भटगांव में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

सागर हायर सेकंडरी स्कूल भटगांव में विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन

भटगांव : आज सागर हायर सेकंडरी स्कूल भटगांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के अध्यक्ष जिला न्यायाधीश जितेंद्र कुमार जैन जी के आदेशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के अध्यक्ष (व्यवहार न्यायालय न्यायाधीश ) पुनीतराम गुरूपंच के द्वारा विधिक साक्षरता शिविर किया गया । जिसमें PLV गजेंद्र बंजारे थाना सरसीवा और दीपक कुमार थाना भटगांव ,न्यायालय कर्मचारी सिपाही हेमचरण चौरगे, रसूल खान तथा सागर हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य दीपक डडसेना, शिक्षक गढ़ एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे तथा उन्हें निम्न बिंदुओं में जागरूक किया गया –

नालसा डान योजना 2025 – नशीली पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बच्चो को बताया गया और जागरूक किया किया.

नालसा आशा – योजना के बारे में जानकारी दिया बाल विवाह के बारे में बताकर जागरूक किया गया । बाल विवाह अपराध की जानकारी दिया । लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम हो तो विवाह करना बाल विवाह कहलाता है ।

बच्चो के साथ होने वाले अपराध के बारे बताया गया.

बढ़ते सायबर अपराध के बारे में बताया गया । बच्चो को बताया गया किस प्रकार सायबर अपराध से बचा जा सकता है और सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दिया गया.

नालसा की अन्य योजनाओं के बारे मे बताया गया.

नालसा जागृति योजना 2005 – जमीनी स्तर पर निः शुल्क विधिक सहायता हेतु इस योजना को चलाया जा रहा है.

नालसा आवाज़ उठाओ योजना – यह योजना कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाने और पीड़ितों को सशक्त बनाने के लिए है.

नालसा  योजना – यह योजना समाज के कमजोर वर्गों को मुक्त कानूनी सहायता प्रदान करना है.

नालसा साथी योजना – अनाथ और बेसहारा बच्चो को चिन्हांकित कर उनका आधार कार्ड बनाने हेतु इत्यादि जानकारी प्रदान किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!