छत्तीसगढ़मुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़

सलौनीकला में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ₹1600 नगद और ताश की गड्डी जब्त की

सलौनीकला में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने ₹1600 नगद और ताश की गड्डी जब्त की

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : भटगांव पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में तीन लोगों को रंगे हाथों पकड़ कर गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सलौनीकला मरधट्टटी इलाके के पास की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और तीनों को ताश और नगद रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में सर्वदेव प्रसाद बघेल, कमल साहू और राजकुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से ₹1600 नगद और 52 पत्ती ताश की गड्डी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की है।

भटगांव चौकी प्रभारी ने बताया कि इलाके में अवैध जुआ खेलने पर सख्त नज़र रखी जा रही है और आगे भी ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समाज में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!