छत्तीसगढ़लोकप्रिय

सलिहा पुलिस की बड़ी कार्यवाही..

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सलिहा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सारंगढ़ बिलाईगढ़: पुलिस अधीक्षक श्री अंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पांडे अनुभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमृत भार्गव के नेतृत्व में बसना तरफ से सलिहा होते हुए अकलतरा जिला जांजगीर चांपा की ओर जा रहे एक नीला काला रंग का होंण्डा साइन मोटरसाइकल बिना नंबर प्लेट के अवैध मादक पदार्थ की परिवहन की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया रेड कार्यवाही दौरान आरोपी बृजमोहन केशकर पिता स्वर्गीय लक्ष्मण उम्र 43 साल साकिन पचरी थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छ0ग0 से 04.844 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 48000 रुपया गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक नीला काला रंग की होण्डा एसपी साइन मोटरसाइकल पुरानी इस्तेमाली कीमती 60000 रुपया कुल जुमला 108000 को बरामद किया गया जिसे विधिवत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अमृत भार्गव सउनि देवनारायण साहू प्रधान आरक्षक 109 नरेंद्र साव 98 संतोष राजपुत 11 मनोहर सिंह पालेश्वर आरक्षक 148 सुरेश कुमार बर्मन 271 बलराम लहरे 289 रमेश चंद्रा 336 भागीरथी दीदी एवं समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!