लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सरसीवा नगर पंचायत का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण

 

सरसीवा नगर पंचायत का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने सीएमओ को नगर की सफाई और कर वसूली करने के निर्देश दिए

कलेक्टर ने मांग पर सरसीवा बस स्टैंड में शौचालय निर्माण के निर्देश दिए

कलेक्टर ने मेन रोड की सफाई, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए

डॉ कन्नौजे ने अवैध कब्जा हटाने कार्य का किया निरीक्षण

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 मार्च 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सरसीवा नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगर पंचायत की टैक्स वसूली की जानकारी ली। सीएमओ राकेश कुमार साहू ने बताया कि नगर पंचायत का पिछले एक वर्ष का कुल राजस्व वसूली लगभग 33 लाख रुपए है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नगर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने जानकारी दी कि सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए डस्टबिन का ऑर्डर दिया गया है। डोर-टू-डोर कचरा उठाव के संबंध में उन्होंने बताया कि फिलहाल इसका टेंडर नहीं हुआ है, लेकिन कुछ दिनों में यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कलेक्टर ने नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित पुराने स्कूल भवन को ध्वस्त (डिसमेंटल) कराने के निर्देश भी दिए। साथ ही नगर की सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए तथा मुख्य सड़क पर जमा कचरे की नियमित सफाई कर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 31 आवास स्वीकृत हो चुके हैं, जिनमें से 7 का निर्माण कार्य जारी है। वहीं 756 लोगों के घर आबादी भूमि पर होने के कारण उनके आवास के लिए सत्यापन प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद उन्हें भी आवास स्वीकृत किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बस स्टैंड सरसीवा में शौचालय निर्माण की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने शीघ्र शौचालय बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सरसीवा से सराईपाली रोड पर अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!