लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

सफलता की कहानी

किसान लेखराम केवट टमाटर की उन्नत खेती से हो रहा मालामाल

सफलता की कहानी

किसान लेखराम केवट टमाटर की उन्नत खेती से हो रहा मालामाल

महनदी किनारे बसे मिरचिद गांव में 50 एकड़ से ज्यादा में टमाटर की खेती, गांव बना सब्जी उत्पादन का हब

15 साल से टमाटर उगा रहे किसान लेखराम केवट, ढाई एकड़ में खेती कर कमा रहे सालाना लगभग 6 लाख रुपए

लक्ष्मी वैरायटी के टमाटर की बाजार में जबरदस्त मांग, रायगढ़ और शिवरीनारायण मंडी तक हो रही सप्लाई

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 अप्रैल 2026/बिलाईगढ़ विकासखंड में महानदी तट के किनारे बसे ग्राम मिरचिद के किसान परिवार ने अपनी मेहनत और लगन से खेती को आय का मजबूत साधन बना दिया है। खासकर टमाटर की खेती यहां के किसानों के लिए एक सफल मॉडल के रूप में उभरकर सामने आई है। गांव में लगभग 50 एकड़ से अधिक क्षेत्र में टमाटर की खेती की जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी गांव के प्रगतिशील किसान लेखराम केवट पिछले करीब 15 वर्षों से लगातार टमाटर की खेती कर रहे हैं। उन्होंने अपने अनुभव, मेहनत और सही खेती तकनीक के जरिए इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। वर्तमान में वे लगभग ढाई एकड़ जमीन में टमाटर की खेती कर रहे हैं और इससे अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं।

  • लेखराम केवट बताते हैं कि वे मुख्य रूप से लक्ष्मी वैरायटी के टमाटर की खेती करते हैं। इस किस्म की बाजार में काफी मांग रहती है और इसका उत्पादन भी बेहतर होता है। उनकी फसल न केवल आसपास के गांवों के हाट-बाजार में बिकती है, बल्कि रायगढ़ मंडी और शिवरीनारायण मंडी तक भी भेजी जाती है। उत्पादन की बात करें तो उनके खेत से प्रतिदिन लगभग 100 कैरेट से अधिक टमाटर की खपत होती है। इस खेती से उन्हें हर महीने करीब 50 हजार रुपये से अधिक की आमदनी होती है, जबकि सालाना आय लगभग 6 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। सबसे खास बात यह है कि इस पूरी खेती में बाहरी मजदूरों की जरूरत नहीं पड़ती। लेखराम केवट अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर ही पूरी खेती का काम संभालते हैं। इससे न केवल लागत कम होती है, बल्कि परिवार को भी रोजगार मिलता हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!