सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” पर वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न
भटगांव। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” विषय पर विकासखंड स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 23 अगस्त 2025 को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम श्री प्रेम भुवन प्रताप सिंह विद्यालय, भटगांव (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) में हुआ।

मुख्य अतिथि थाना प्रभारी श्री राजेश चंद्रवंशी (SI) रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। निर्णायक मंडल में श्रीमती क्षमा साहू, श्री ललित बरबन एवं श्री हेमंत साहू शामिल रहे।

प्रतियोगिता में कुमारी गरिमा पुरैना (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, भटगांव) ने प्रथम, मृदुला देवांगन (लोटस पब्लिक स्कूल, भटगांव) ने द्वितीय तथा तुलसी साहू (स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, बिलाईगढ़) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन शिक्षिका कुमारी रचना तंबोली ने प्रभावशाली ढंग से किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री प्रियतम भारद्वाज, विशेष सहयोगी जय प्रकाश कुर्रे, तथा अन्य विद्यालयों से आए शिक्षकगण उपस्थित रहे। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एस. एन. साहू ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी और बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 30 अगस्त 2025 को आयोजित होगी।