
शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चिकनीडीह मे हुआ भव्य आनंद मेला का आयोजन

स्कूल के बच्चों ने बनाये स्वादिस्ट व्यंजन, जपिंग झूला व मिक्की माउस का लिया आनंद

अतिथि के रूप मे शामिल हुए नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पत्रकारसाथी
आसपास के स्कूल के शिक्षक, बच्चे व गाँव के लोगों ने आनंद मेला का लुप्त उठाये
भटगांव ! प्रज्ञा 24 न्यूज़ : विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत चिकनीडीह के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मे कल दिनांक 5 दिसंबर दिन शुक्रवार को भव्य आनंद मेला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष विक्रम कुर्रे द्वारा फीता काटकर तथा मां सरस्वती के तेल चित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया. इस अवसर पर नगर पंचायत भटगांव के उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन महाविद्यालय भटगांव के ग्रंथपाल डॉक्टर गिरीश वैष्णव, जनपद उपाध्यक्ष रेवती चंद्रा, उत्तम चंद्रा ,राम प्रसाद, सभापति लीलाधर वैष्णव, धीरेंद्र सिंह दीक्षित प्रधान पाठक, सेतराम दिवाकर, रामकृष्ण साहू ,दुर्गेश केसरवानी, कमलेश्वर प्रसाद चंद्रा, व्यास नारायण कश्यप, रजनी टंडन, महबूब खान, कंचन आग्रे, उपस्थित रहे. आनंद मेला बच्चों की रचनात्मकता का अनोखा संगम बच्चों के छोटे-छोटे हाथों से गुपचुप चार्ट, मंचूरियन, फेंच,फ्राइज,जरई चना, आइसक्रीम पावभाजी,भेल, सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जिनका स्वाद पालकों और अतिथियों ने खूब आनंद लिए। वहीँ कार्यक्रम के दौरान भटगांव पत्रकार साथियो ने भी शामिल हुए जिसमे रूपनारायण सिंह राजपूत, प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं युवा पत्रकार के. पी. पटेल, पत्रकार मोनू यादव सहित आसपास के गणमान्य प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं शिक्षक गण उपस्थित होकर बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए आनंद मेला का लुप्त उठाया.

वहीँ आंनद मेला मे स्कूल के बच्चों ने स्वादिस्ट व्यंजन बनाये जिसका सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने सराहना की. आनंद मेला मे जपिंग झूला व मिक्की माउस भी लगाए गए थे जिसका छोटे छोटे बच्चों ने भरपूर आनंद लिया.

आपको बता दें कि इस स्कूल मे आंनद मेला 2023 से आयोजित कर रहे है जहाँ यहाँ के प्रधानपाठक धीरेन्द्र सिँह दीक्षित एवं समस्त स्टॉफ के सहयोग से यह आयोजन करते है. जो विकासखंड बिलाईगढ़ के लिए एक उपलब्धि से कम नहीं है क्योंकि ऐसा आयोजन अक्सर बड़े बड़े निजी विद्यालय मे किया जाता है लेकिन इस प्रकार आयोजन करके शासकीय स्कूल के बच्चों व स्टॉफ ने शाबित कर दिया कि शासकीय विद्यालय मे भी कई बड़े और रोचक कार्यक्रम किये जा सकते हैं. वहीँ इस कार्यक्रम की प्रशंसा सभी अतिथियों ने किया और अन्य शासकीय विद्यालयों को इस प्रकार के गतिविधियों मे भाग लेने और बच्चों के सर्वांगीण विकास मे सहयोग प्रदान करने की अपील की.
वहीँ आनंद मेला मे वृक्षारोपण भी किया गया जो अतिथियों के लिए एक यादगार पल भी रहा.









