छत्तीसगढ़भटगांवमुख्य खबर

विकास खंड को मिला डां शशि जायसवाल के रुप में बीएमओ

विकास खंड को मिला डां शशि जायसवाल के रुप में बीएमओ

भटगांव – चिकित्सा जीवन का महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य संस्था है और जब इस संस्था को अपने चिकित्सकीय से उज्जवल करने के लिए डॉ शशि जायसवाल को प्रभारी बीएमओ बनाया जाना बहुत ही खुशी एवं हर्ष का विषय है। बिलाईगढ ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनेकों बीएमओ के प्रभार से सुसज्जित रहा है और सभी ने चिकित्सकीय ज्ञान से अंचल की लोगों को स्वस्थ रखने का हर संभव प्रयास किया। इसके पहले खूंटे और डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव ने बी एम ओ का प्रभार सम्हाला था जहाँ उनके कार्यकाल मे कई महत्वपूर्ण कार्य किये गए. वहीँ अब डॉ खुटे को जिले मे प्रभार दिया गया है.

वर्तमान प्रभारी बीएमओ डॉ शशि जायसवाल से भी क्षेत्र के लोगों को भी बड़ी उम्मीद एवं आशाएं हैं कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक अनोखा पहल करते हुए अपनी चिकित्सकीय ज्ञान से लोगों की सेवा इसके पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ में पदस्थ डॉ शशि जायसवाल की उनकी कार्य एवं लगन को देखते हुए उन्हें बीएमओ प्रभार दिया गया है।इस संबंध में डां शशि जायसवाल ने कहा है कि मैं स्वास्थ्य केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेकर उन्हें हर संभव सभी को पूरा करुंगा। तथा क्षेत्र के लोगों के लिए 24 घंटा उपस्थित रहुंगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!