लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

वार्ड 01 मे अशोक साहू का पड़ला भारी, लोगों का मिल रहा है भारी समर्थन 

वार्ड मे अशोक साहू के प्रचार प्रसार एवं समर्थन मे उतरे भाजपा मण्डल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता 

वार्ड 01 मे अशोक साहू का पड़ला भारी, लोगों का मिल रहा है भारी समर्थन 

वार्ड मे अशोक साहू के प्रचार प्रसार एवं समर्थन मे उतरे भाजपा मण्डल अध्यक्ष व भाजपा कार्यकर्ता 

भटगांव। नगर निकाय के चुनाव का दिनांक जैसे जैसे निकट आ रही है वैसे वैसे प्रत्याशियों का चुनाव प्रसार हर वार्डो मे बढ़ते जा रहा है उसी क्रम मे वार्ड पार्षद पद हेतु भाजपा प्रत्याशी अशोक साहू ने अपने वार्ड मे अपने कार्यकर्ता के साथ स्वयं जाकर अपने पक्ष मे मतदान करने हेतु समर्थन माँगा.

वार्ड 01 के अंतर्गत सिंघिचुवा वार्ड एवं नहर किनारे वार्ड मे घर जाकर प्रचार प्रसार करते हुए पूर्ण बहुमत से विजयी बनाने हेतु समर्थन माँगा. वहीँ भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण बहुमत से जिताने हेतु भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मेहनतकस प्रयास कर रहे है.

वहीँ वार्डवासियों का कहना है कि इस बार भी हमने पूर्व पार्षद श्रीमती लक्ष्मी साहू के पति अशोक साहू जी को जरूर मौका देंगे ताकि पूर्व कार्यकाल मे जैसा वार्ड मे कांग्रेस की सरकार होने के बौजूद लाखो करोडो का विकास कार्य हुआ वैसे ही इस बार भी अपने वार्ड मे पुनः अशोक भैया को बहुमत से जीताकर वार्ड का विकास करवाएंगे.

मण्डल अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने वार्ड 01 सहित पुरे नगर पंचायत का सभी वार्डो के भाजपा प्रत्याशियों के बढ़त और पूर्ण बहुमत से वार्ड व अध्यक्ष पद मे भारी मतों से विजयी होकर आने की बात कही.

वहीँ पूर्व मण्डल अध्यक्ष रेवती चंद्रा ने कांग्रेस सरकार के पूर्व नगर प्रतिनिधियों द्वारा किये गए कार्यों की आलोचना करते हुए नगर मे सभी वार्ड सहित अध्यक्ष भी भाजपा प्रत्याशी के जीत का दावा किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button