लातनाला पुल से गिरे युवक का शव 20 घंटे बाद मिला, स्थानीय मछुवारों की मदद से बरामद
स्थानीय मछुवारों की मदद से मिली सफलता, दीपावली की शाम हुआ था हादसा।

लातनाला पुल से गिरे युवक का शव 20 घंटे बाद मिला, स्थानीय मछुवारों की मदद से बरामद
स्थानीय मछुवारों की मदद से मिली सफलता, दीपावली की शाम हुआ था हादसा।
इलाके में मातम, लोगों ने पुल पर सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग की।
सारंगढ़ : क्षेत्र के लातनाला पुल पर दीपावली के दिन एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम युवक पुल के पास मछलियां देख रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह नीचे पानी में गिर गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा बढ़ जाने के कारण प्रयास सफल नहीं हो सका।

सिटी कोतवाली पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान जारी रखा और मंगलवार सुबह स्थानीय मछुवारों की मदद से खोज दोबारा शुरू की गई। करीब 20 घंटे की मेहनत के बाद युवक का शव उस स्थान के पास ही मिला जहां वह गिरा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

इस घटना से पूरे इलाके में गम का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से लातनाला पुल के पास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।
नमस्कार,छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए प्रज्ञा 24 न्यूज छत्तीसगढ़ का ब्रेकिंग न्यूज सबसे पहले जाने











