लोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर के आदेश के परिपालन में गोठनों का निरीक्षण

कलेक्टर के आदेश के परिपालन में गोठनों का निरीक्षण

बिलाईगढ़/ प्रज्ञा न्यूज़ 24 छत्तीसगढ़ /शैलेंद्र देवांगन

बिलाईगढ़ । गोधन न्याय योजनांतर्गत बिलाईगढ विकास खंड में निर्माणाधीन प्रगतिरत गोठानों का शीघ्रता से निर्माण पूर्ण कराये जाने की कलेक्टर डा फरिहाआलम सिद्धकी ,एवं नोडल अधिकारी जिला पंचायत हरिशंकर चौहान के त्वरित निर्देश के परिपालन में बगमल्ला,चारपाली,माहुलडीह, टाटा का संयुक्त निरीक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेश्वरी बर्मन एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पी के घृतलहरे द्वारा किया गया जहां निर्माण कार्य में तेजी लाने सख्त निर्देश सचिवों को दिया गया ।

चारपाली रनकोट में कार्य अप्रारंभ दिखने पर सचिव सरपंच को तत्काल कार्य प्रारंभ करने हिदायत दिया गया।ग्राम पंचायतों में किये गये आर्थिक जनगणना से पात्र सूची का सत्यापन कार्य प्रारंभ कराया गया । सत्यापन कर्ता दलों को समय सीमा में सत्यापन पूर्ण कर अपलोड कराने सुझाव दिया गया। बोडा में 65,बोडाडीह में 27,चारपाली में 41,रनकोट में41,सुरगुली में 27,धनसीर में 227,दुम्हानी में 143,बिलटिकरी में 45 पात्र आवेदनों का सत्यापन करने दलों को रवाना किया गया ।गोठानों में प्रतिदिन 3 किंव गोबर खरीदी करते रहने एवं उच्चगुणवत्ता का वर्मी खाद कृषि अधिकारियों के देख रेख में तैयार करने का भी सुझाव दिया गया।

सभी ग्रामों में गोठान,स्कूल कालेज,निजी भूमि ,शासकीय संस्थानों में 31 जूलाई को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाने का जिला प्रशासन की मंशानुरुप निर्देश मैदानी अमलों को दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!