स्वास्थ्य

बीमारी से बचने मौसमी और स्थानीय फल-सब्जियां बहुत उपयोगी – प्रो. अजय

बीमारी से बचने मौसमी और स्थानीय फल-सब्जियां बहुत उपयोगी – प्रो. अजय


काँकेर – नेटप्रोफेन, ईट राइट इंडिया, छत्तीसगढ़ आईडीए चैप्टर तथा गृह विज्ञान विभाग शासकीय इंदरु केंवट कन्या महाविद्यालय उत्तर बस्तर काँकेर के संयुक्त आयोजन व्यवस्था में ‘ईट सीजनल एंड लोकल फूड्स’ विषय पर आज दिनाँक 07 जनवरी को कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य मौसमी और स्थानीय फल-सब्जियों के उपयोग से व्यक्ति को कोरोना जैसे संक्रामक और ग़ैरसंक्रामक बीमारियों के खिलाफ प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि कर उनको स्वस्थ, ऊर्जावान एवं दीर्घायु बनाये रखने हेतु जागरूक करना है । संस्था प्रमुख द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम संयोजक प्रो. अजय कुमार पटेल फ़ूड एंड न्यूट्रीशन डिपार्टमेंट ने बताया कि फ़ूड एन्ड न्यूट्रीशन एक्सपर्ट डॉ.अरुणा पल्टा, कुलपति हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग व छत्तीसगढ़ आईडीए चैप्टर से एक्सपर्ट डॉ. अभया जोगलेकर के कुशल मार्गदर्शन में हम गृह विज्ञान और एनएसएस की ग्रुप लीडर छात्राओं के साथ मिलकर बीमारी से बचने मौसमी और स्थानीय फल-सब्जियां के उपयोगिता के बारे में अलग-अलग इवेंट्स के माध्यम से लोगों को जागरूक और प्रेरित कर रहे हैं । कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता वनस्पति विज्ञान के विशेषज्ञ प्रो मनोज कुमार ने कहा कि बीमारी से बचने मौसमी और स्थानीय फल-सब्जियां बहुत उपयोगी है । मौसमी फल शरीर को स्वस्थ रखने में अहम योगदान देता है। मनुष्य का इम्यून सिस्टम बढ़ाने में भी इसका अहम रोल है। इस फल का सेवन करने से अपेक्षाकृत शुगर कम होती है और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में मिलती है। जिससे प्रतिरोधक क्षमता क्षमता बढ़ती है । प्रो. भुवनेश्वर कंवर जियोग्राफी डिपार्टमेंट भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काँकेर ने भौगोलिक दशाओं और मौसमी जलवायु के अनुरूप स्थानीय फल और सब्जियों के महत्व को बताया । डॉ. क्षमा ठाकुर ने एक ओर छत्तीसगढ़ के प्रमुख भाजियों के महत्व का जिक्र किया वहीं रिसर्च स्कॉलर वनस्पति विज्ञान पुष्पलता कंवर ने शरीर को स्वस्थ रखने में एंटीऑक्सीडेंट की भूमिका पर चर्चा की । मनीषा नाग ने बस्तर एवं काँकेर क्षेत्र को पौष्टिक फल एवं सब्जियों का गढ़ बताते हुए पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन पर बात की । इस जागरूकता कार्यक्रम में छात्रा गीतिका साहू, अनामिका कौशिक व सोनिया जोरदार ने ‘ईट सीजनल एंड लोकल फूड्स’ विषय पर निबंध, पोस्टर, वीडियो ऐड के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की बात कही । कन्या कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग की तरफ से लोगों को संक्रामक और गैर संक्रामक बीमारी से बचने विगत सालभर से ऑनलाइन और सीधे विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पोषण, आहार, स्वास्थ्य और कोरोना के खिलाफ बचाव में लोगों में जनजागरूकता फैलाई जा रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!