छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

राज्योत्सव में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लगभग सभी स्कूल कॉलेज के बच्चों ने दी प्रस्तुति

रजत पर्व के राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां रहीं खुशियों का गवाह

राज्योत्सव में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लगभग सभी स्कूल कॉलेज के बच्चों ने दी प्रस्तुति

रजत पर्व के राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां रहीं खुशियों का गवाह

पेंटर नरेश प्रजापति ‘‘पिन्टू आर्ट’’ ने पीएम मोदी से भेंट करने वाले गुलाराम रामनामी का चित्र बनाया

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती पर्व में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लगभग सभी स्कूल कॉलेज ने अपने स्कूली बच्चों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। यह प्रस्तुति राज्य निर्माण की खुशियों का गवाह रहीं। कार्यक्रम में जिले के स्थानीय बच्चों के मांग पर राज्योत्सव में उनको परफार्मेन्स के लिए अवसर दिया गया। वहीं कलेक्टर ने सभी दल के आने-जाने के लिए एक प्रभारी नियुक्त किए थे, जो बच्चों को सकुशल लाएं और वापस ले गए। इसी प्रकार सारंगढ़ के पेंटर नरेश प्रजापति ‘‘पिन्टू आर्ट’’ ने राज्योत्सव में पीएम मोदी से भेंट करने वाले गुलाराम रामनामी का चित्र बनाया।

राज्योत्सव के प्रथम दिन पूर्वी भगत ने गणेश वंदना, नीलकुमार चेलक और दल ने स्वागत गीत, मोना मॉडर्न स्कूल सारंगढ़ ने कत्थक नृत्य से शिव वंदना, पं. लोचन प्रसाद पांडेय कॉलेज ने पंथी नृत्य, आर्या तिवारी ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, शासकीय हाईस्कूल हरदी ने आदिवासी लोक नृत्य, शासकीय कन्या हाईस्कूल सारंगढ़ ने गुजराती लोक नृत्य, निष्का अनंत ने ओडिशी एकल नृत्य, अशोका पब्लिक स्कूल ने कालबेलिया नृत्य, शारवी केशरवानी ने कत्थक नृत्य से शिव पंचाक्षर, सीपीएम स्कूल सारंगढ़ ने पंथी नृत्य, संत थॉमस स्कूल सारंगढ़ ने उरांव करमा नृत्य, अशोका पब्लिक स्कूल सारंगढ़ ने सम्बलपुरी नृत्य, पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ ने बस्तर की गोन्डी नृत्य, शिव मिरी एवं दल ने पंथी नृत्य ने सुंदर प्रस्तुति दी।

राज्योत्सव के दूसरे दिन स्वामी आत्मानंद (सेजेस) स्कूल पवनी ने सुआ नृत्य, शासकीय हाईस्कूल बिलाईगढ़ ने लोक नृत्य, शासकीय हाईस्कूल बेलटिकरी ने पचरा गीत, सेजेस बिलाइगढ़ ने लोक नृत्य, सेजेस भटगांव ने छत्तीसगढ़ के तीज त्यौहार, लोटस पब्लिक स्कूल भटगांव ने पंथी नृत्य,

शासकीय हाईस्कूल सरसींवा ने करमा नृत्य, सम्भावी पब्लिक स्कूल भटगांव ने लोक नृत्य, सेजेसे सरसींवा ने लोक नृत्य, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बिलाईगढ़ ने सुआ नृत्य, सागर स्कूल भटगांव ने आदिवासी संस्कृति, दिशा पब्लिक स्कूल रोहिना ने तीज एवं पर्व, शासकीय हाईस्कूल सेंदूरस ने लोकनृत्य और संतराम धृतलहरे ने सुंदर प्रस्तुति दी।

राज्योत्सव के तीसरे और अंतिम दिन में रेडक्रास ने सुआ नृत्य, शासकीय हायर सेकेंडरी कन्या शाला बरमकेला ने करमा गीत, पीएमश्री सेजेस स्कूल बरमकेला ने मराठी और संबलपुरी लोक नृत्य, सेजेस बिलाईगढ़ ने देवी जसगीत, सुरभी दुबे ने ओडिशी नृत्य, पीएमश्री सेजेस स्कूल बरमकेला ने भारतीय विद्या मंदिर रिसोरा ने नवदुर्गा रूप और राजस्थानी लोक नृत्य, सरस्वती शिशु मंदिर बरमकेला ने कन्नड़ लोक नृत्य, सेजेस सरसींवा ने लोक नृत्य, शासकीय हाईस्कूल बेलटिकरी ने देवी जसगीत, प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास मल्दा अ ने रिमिक्स मोर छत्तीसगढ़, मिसिका गुप्ता ने एकल नृत्य, दिव्यांग प्रांजल स्कूल सारंगढ़ ने छत्तीसगढ़ लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!