छत्तीसगढ़मुख्य खबरशिक्षासारंगढ़ बिलाईगढ़

युक्तियुक्तकरण से बगलोटा स्कूल में लौटी पढ़ाई की रौनक, शिक्षा की बदली तस्वीर

युक्तियुक्तकरण से बगलोटा स्कूल में लौटी पढ़ाई की रौनक, शिक्षा की बदली तस्वीर

सारंगढ़ बिलाईगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड अंतर्गत स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बगलोटा में पहले 1 शिक्षक को संलग्न किया गया था, जहां कक्षा 6वीं में 12 विद्यार्थी, 7वीं में 10 विद्यार्थी, 8वीं में 9 विद्यार्थी कुल 31 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति के अंतर्गत इस स्कूल को तीन एलबी शिक्षक दर्शराम सिदार, दिनेश कुमार साहू और गिरधर निराला नियुक्त किया गया हैं। इन शिक्षकों की नियुक्ति ने विद्यालय और बच्चों के जीवन में एक नई रोशनी भर दी है। अब स्कूल में नियमित रूप से कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई में जबरदस्त सुधार आया है। पहले जहां बच्चों को किताबें समझने में दिक्कत होती थी, वहीं अब वे आत्मविश्वास के साथ प्रश्न पूछते हैं, उत्तर देते हैं और स्कूल आने में उत्साहित रहते हैं।

शिक्षकों ने जानकारी दी कि, पहले अल्प शिक्षक होने के कारण स्कूल में बच्चों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता था, लेकिन राज्य के मुखिया विष्णुदेव साय की पहल और सरकार की नीति के तहत यहां तीन शिक्षक नियुक्त हुए हैं, तब से स्कूल का माहौल पूरी तरह बदल गया है। अब बच्चों को सही मार्गदर्शन मिल रहा है, वे रोज स्कूल आते हैं और सीखने में रुचि ले रहे हैं। यह बदलाव हमारे लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!