छत्तीसगढ़मुख्य खबरसारंगढ़ बिलाईगढ़

महिलाओं और अशासकीय संस्थाओं से मिनी माता सम्मान के लिए 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

महिलाओं और अशासकीय संस्थाओं से मिनी माता सम्मान के लिए 26 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : राज्य में विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला और अशासकीय संस्था के योगदान को प्रोत्साहित करने हेतु वर्ष 2025-26 के लिए मिनी माता सम्मान हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीआईसीआई बैंक के सामने सारंगढ़ ने 26 सितम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया है।

राज्य अलंकरण समारोह में मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) में 2 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। अधिक जानकारी विभागीय वेबसाईट www.cgwcd.gov.in सीजी डब्ल्यूसीडी डॉट जीओवी डॉट इन से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!