छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसक्ती

मरार पटेल समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन संपन्न, सैकड़ों युवाओं ने दिया अपना परिचय

मरार पटेल समाज के युवक युवतियों का परिचय सम्मेलन संपन्न, सैकड़ों युवाओं ने दिया अपना परिचय

शक्ति : मरार पटेल समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन बुधवार 19 नवम्बर को सामुदायिक भवन (स्टार्जा होटल के सामने), सक्ती में आयोजित की गई। यह आयोजन समाज के युवा वर्ग को परिचय, संवाद और सामाजिक एकता के मंच पर एकजुट करने का उद्देश्य लेकर किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशेषर सिंह पटेल, अध्यक्ष, गौ सेवा आयोग (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) उपस्थित रहे। अध्यक्षता शोभाराम पटेल जिला अध्यक्ष मरार पटेल समाज सक्ती महासभा ने किया। इसके अलावा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी और विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेंद्र कुमार पटेल, प्रेम लाल पटेल, दुर्गा

प्रसाद पटेल, रामचंद्र पटेल, देवचरण पटेल, रामकुमार पटेल, प्रमोद कुमार पटेल, पूर्णिमा पटेल मौजूद रहे. छत्तीसगढ़ के मरार पटेल समाज के 9 महासभा के हजारों युवक और युवतियों ने अपना परिचय दिए. इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज के कई गणमान्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!