सारंगढ़ बिलाईगढ़
मकान खरीदने वालों के लिए सुनहरा अवसर, सारंगढ़ में आज शाम तक हाऊसिंग बोर्ड का शिविर
मकान खरीदने वालों के लिए सुनहरा अवसर, सारंगढ़ में आज शाम तक हाऊसिंग बोर्ड का शिविर


सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 फ़रवरी 2026/ सारंगढ़ में आज बुधवार की शाम तक मकान खरीदने वालों के लिए सुनहरा अवसर आया है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की ओर से तुर्की तालाब के पास जवाहिर भवन के प्लाट में हाऊसिंग बोर्ड का शिविर आयोजन किया गया है। इच्छुक नागरिकों को आवास के मूल्य, भवन का आकार, किश्त, छूट आदि की जानकारी दी जाएगी। हाउसिंग बोर्ड के भवन पंजीयन हेतु लोगों की सुविधा हेतु हाउसिंग बोर्ड ऑफिस रायगढ़ के टीम मौजूद हैं।



