छत्तीसगढ़भटगांवमुख्य खबरलोकप्रिय

भाजपा अ. जा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के भटगांव नगर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

डी जे बाजे गाजे व लड्डूओ से तौलकर किया स्वागत

भाजपा अ. जा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के भटगांव नगर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

डी जे बाजे गाजे व लड्डूओ से तौलकर किया स्वागत

भटगांव : भाजपा अ. जा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के भटगांव नगर प्रथम आगमन पर भाजपा के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया. जहाँ डॉ. सनम जाँगड़े के बस स्टैंड भटगांव पहुंचते ही आतिशबाजी कर पुष्प माला व पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तत्पश्चात छोटू दादा आरमिल के पास कर्मा व आदिवासी नृत्य के साथ व लड्डूओ से तौल कर भव्य तरीके से डॉ. जाँगड़े का भव्य स्वागत किया गया. जहाँ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित होकर डॉ. जांगड़े को भाजपा अ. जा. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई एवं शुभकामनायें दिए.

वहीँ सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारी यों के साथ नव नियुक्त डॉ. जांगड़े डी. जे. बाजे गाजे के साथ छोटू दादा आरा मिल से बस स्टैंड, नया हटरी होते हुए देवांगन सामाजिक भवन पंहुचा जहाँ कार्यक्रम आयोजित हुआ.

वहीँ आज के स्वागत अभिनदन कार्यक्रम मे पुष्पेंद्र प्रताप सिंह छोटू दादा राजमहल भटगांव,विक्रम कुर्रे अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव

,मनोहर सरजाल पूर्व अध्यक्ष भाजपा मण्डल भटगांव, सजीव साहू जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ट, डॉ. तुलेश्वर वैष्णव जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ट,धीरज दीक्षित अध्यक्ष भाजपा मण्डल भटगांव,प्रदीप देवांगन उपाध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव,झाडू चन्द्रा पूर्व अध्यक्ष भाजपा मण्डल भटगांव,टाईगर कुर्रे पूर्व नगर पंचायत भटगांव,फूलचंद जायसवाल पूर्व महामंत्री भाजपा मण्डल भटगांव,रामलाल साहू सोसायटी अध्यक्ष भटगांव,पुण्यप्रताप साहू भाजपा युवा नेता,रमा पटेल पार्षद नगर पंचायत भटगांव,विशाल चौहान मण्डल मंत्री,राजू सिंग राजपुत भाजपा युवा नेता, धरम साहू सहित सैकड़ो की संख्या मे भाजपा पदाधिकारीगण और नगरवासी उपस्थित रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!