
भटगांव सरसीवा फोर लेन बाईपास निर्माण हेतु सांसद कमलेश जांगड़े से प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात ।
भटगांव – जांजगीर के लोकप्रिय सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के निवास मसनिया कला सक्ती में भटगांव सरसींवा के संयुक्त प्रतिनिधि मंडल के द्वारा बाईपास निर्माण हेतु ज्ञापन सौंपा गया जिसे सांसद महोदय ने हमारी मांगों को ध्यान एवं अत्यंत गंभीरता से सुना एवं दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से हमारी मुलाकात के लिए समय लेने का भी आश्वासन दिया ।



हमारे द्वारा 130B नेशनल हाईवे रायपुर से सारंगढ़ व्हाया बलौदा बाजार होते हुए 4 लेन सड़क का निर्माण होना है जिसमें नगर पंचायत भटगांव एवं नगर पंचायत सरसीवा दोनों एक अत्यंत महत्वपूर्ण व्यावसायिक केंद्र हैं जहां के नागरिकों द्वारा बाईपास सड़क निर्माण की मांग की जा रही है प्रतिनिधि मंडल में सरसींवा से अखिलेश केशरवानी, सिंकु केशरवानी कान्हा अग्रवाल, दीपक यादव एवं भटगांव से नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रदीप देवांगन, सुरेंद्र पटेल, टेकचन्द केसरवानी, गुड्डा साहू, प्रकाश केशरवानी, श्याम साहू आदि उपस्थित थे







