बिलाईगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई: टुण्ड्री और अर्जुनी में जुआ खेलते 14 आरोपी गिरफ्तार, हजारों की नकदी बरामद

बिलाईगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई: टुण्ड्री और अर्जुनी में जुआ खेलते 14 आरोपी गिरफ्तार, हजारों की नकदी बरामद
बिलाईगढ़ : पुलिस ने अवैध जुआ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापेमारी की और कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई ग्राम टुण्ड्री और ग्राम अर्जुनी में की।

पहला मामला ग्राम टुण्ड्री वार्ड नंबर 13 धरसापारा का है, जहां कृष्णा साहू के पास जुआ खेलते नौ लोगों को पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 11,700 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए। इस मामले में कृष्णा साहू, बाबूलाल साहू, ईश्वर प्रसाद साहू, कीर्तन प्रसाद वर्मा, अनुज साहू, निरज साहू, जवाहर साहू और लालजी साहू शामिल हैं।दूसरा मामला ग्राम अर्जुनी का है, जहां बिन्दुन लहरे के घर के सामने बाड़ी के पास पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेलते पांच आरोपियों से 6,980 रुपये नकद बरामद किए।

पुलिस ने सभी 14 आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। बिलाईगढ़ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
नमस्कार,छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरों के लिए पढ़िए प्रज्ञा 24 न्यूज छत्तीसगढ़ का ब्रेकिंग न्यूज सबसे पहले जाने











