छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ जनपद परिसर में एक गाय मृत अवस्था में पड़ा है ,लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं

बिलाईगढ़ जनपद परिसर में एक गाय मृत अवस्था में पड़ा है ,लेकिन सुध लेने वाला कोई नहीं

बिलाईगढ़ : जनपद पंचायत बिलाईगढ़ परिसर में बाउंड्री के अंदर एक गाय मृत अवस्था में पड़ा हुआ है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है । प्राप्त समाचार के अनुसार जनपद पंचायत बिलाईगढ़ परिसर में बाउंड्री के अंदर एक गाय मृत अवस्था में पड़ा हुआ है जिसे देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि यह दो-तीन दिन पुराना है , चारों तरफ दुर्गंध फैला हुआ है और कौवे , गिधली मृत गाय के शरीर को नोच रहे हैं, जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है आज जनपद पंचायत के कर्मचारी कार्यालय आए रहे और चले गए लेकिन किसी ने इसकी सुध तक नहीं लिया ,इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बिलाईगढ़ प्रतीक प्रधान से मोबाइल से तीन बार संपर्क करने के बाद भी उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया ।

मृत गाय पड़ा होने से दुर्गंध चारों तरफ फैला हुआ है। लोगों का कहना है कि इस जनपद पंचायत बिलाईगढ़ मुख्यालय से स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायत एवं आश्रित ग्रामो में संचालन किया जाता है, किंतु मुख्यालय का जनपद कार्यालय ही गंदगी से और दुर्गंध से भरा पड़ा है, जहां ब्लॉक के जिम्मेदार अधिकारी बैठते हैं। जनपद परिसर बाउंड्री के अंदर गंदगी एवं मृत गाय पड़े होना जवाबदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली एवम कर्तव्यनिष्ठा पर सवालिया निशान उत्पन्न हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!