बिलाईगढ़ के विकास की राह पर मैं अडिग हूँ: अफवाहें नहीं, परिणाम बोलते हैं
(एक निजी बयान: श्री रामनारायण देवांगन पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बिलाईगढ़ )

बिलाईगढ़ के विकास की राह पर मैं अडिग हूँ: अफवाहें नहीं, परिणाम बोलते हैं
(एक निजी बयान: श्री रामनारायण देवांगन पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत बिलाईगढ़ )
बिलाईगढ़ : बिलाईगढ़ के मुख्य मार्ग पर गौरवपथ निर्माण को लेकर हाल ही में अख़बारों में छपी खबरें पढ़कर मुझे गहरा दुख हुआ। इन प्रकाशनों ने न केवल एक महत्वपूर्ण परियोजना की गलत तस्वीर पेश की, बल्कि उन अथक प्रयासों को भी नज़रअंदाज़ किया जो इस काम को फिर से पटरी पर लाने के लिए किए गए हैं। मैं आज यह स्पष्ट करना चाहता हूँ कि गौरवपथ का काम लापरवाही से नहीं, बल्कि पिछली व्यवस्थाओं की खामियों के कारण रुका था, और मैंने इसे फिर से गति देने के लिए हर संभव कदम उठाया है।मैंने पोल सिपटिंग के लिये 34 लाख नाली निर्माण के लिए 32 लाख व 20 लाख दोनों साइड के लिए तथा मुख्य मार्ग में पाइप लाइन कार्य के लिए 20 लाख की स्वीकृति माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी से कराया ।तब जाकर गौरवपथ का काम चालू हुआ ।पिर कुछ लोगों ने माननीय उच्च न्यायालय में याचिकाएं दायर कर दीं। न्यायालय ने सीमांकन के बाद ही आगे कार्यवाही का आदेश दिया, जिससे यह काम कानूनी अड़चनों में फँस गया। अख़बारों ने इस न्यायिक बाधा को ‘लापरवाही’ का नाम दिया, जो कि ग़लत है ।

मेरा मानना है कि एक अच्छा नेतृत्व समस्याओं को स्वीकार करता है, उनका सामना करता है और उनका स्थायी समाधान खोजता है।और न्यायालय के आदेश आने के बाद जहां मुख्य मार्ग पर काम करना संभव नहीं था, मैंने बांसउरकुली नाले की ओर से गौरवपथ का निर्माण फिर से शुरू करवाया। यह एक रणनीतिक निर्णय था, जिससे यह संदेश गया कि हम रुकेंगे नहीं, बल्कि विकास की राह पर आगे बढ़ते रहेंगे। हमने ठेकेदार को काम फिर से शुरू करने का कार्यादेश जारी किया और काम की प्रगति पर लगातार नज़र रखी।

हमने इस परियोजना को जल आवर्धन योजना, ड्रेनेज व्यवस्था से जोड़ा। मेरा लक्ष्य है कि शहर के मुख्य मार्ग में शासन द्वारा अधिग्रहीत शासकीय भूमि का उपयोग करके एक ऐसा मार्ग बनाया जाए जो न केवल यातायात को सुगम बनाए, बल्कि पैदल चलने वालों और दिव्यांगों के लिए भी सुरक्षित हो।

मेरा संकल्प: परिणाम बोलते हैं
अफ़वाहें आती-जाती रहेंगी, लेकिन मेरा काम बोलता है। हमने मुश्किलों के बीच भी पुरे नगर में विकास के काम को आगे बढ़ाया है, और हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक बिलाईगढ़ को उसका गौरवपथ नहीं मिल जाता।










