
बसना : गढ़पटनी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन
रुपानंद साव, शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक कु. कोकिला बरिहा ने अभियान के महत्व पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी । उन्होंने बच्चों को बताया की बेटा-बेटी भेदभाव ना कर, दोनो को समान अवसर देना आवश्यक है। शिक्षा से ही बेटियां आत्मनिर्भर और समाज में अपनी पहचान बना सकती हैं।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्यारे छात्र छात्राएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विधु मति कर, उमा कैवर्त, सहित शिक्षक लगन नाग, एवं खीरवंती भोई उपस्थित रहे। कु. कोकिला बरिहा ने विधार्थियों को जागरूक करते हुए यह संदेश दिया की समाज की प्रगति तभी संभव है जब बेटा और बेटी दोनों को बराबरी का हक और शिक्षा का अधिकार मिले। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।


कार्यक्रम का संचालन सृजनात्मक और प्रेरणादायी रहा। अंत में विद्यालय के प्रधान पाठक सरविन्द सिदार जी ने महिला बाल विकास पर्यवेक्षक कु कोकिला बरिहा का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन सभी उपस्थितों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणा दायी सिद्ध हुआ।







