छत्तीसगढ़प्रज्ञा 24 न्यूजबलौदा बाज़ारमुख्य खबर

बलौदा बाजार पुलिस पर गंभीर आरोप, न्याय के लिए शिकायतकर्ता लगा रहा अफसरों के चक्कर

बलौदा बाजार पुलिस पर गंभीर आरोप, न्याय के लिए शिकायतकर्ता लगा रहा अफसरों के चक्कर

बलौदा बाजार पुलिस पर गंभीर आरोप, न्याय के लिए शिकायतकर्ता लगा रहा अफसरों के चक्कर

बलौदा बाजार: न्याय की मांग को लेकर कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले आकाश साहू लगातार पुलिस अफसरों के दरवाजे खटखटा रहे हैं. पीड़ित आकाश का कहना है कि 5 जनवरी 2024 को उसके घर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पहुंचे और परिवार डराया धमकाया. परिवार वाले जब दहशत में आ गए तो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने उनके 2 ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया. पीड़ित परिवार जब सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा तो आरोप है कि सिटी कोतवाली में तैनात अफसरों ने उसे कोर्ट जाने को कहा. इसके बाद पीड़ित आकाश साहू अपने ट्रकों को अपने कब्जे में लेने के लिए कोर्ट की शरण में गए. कोर्ट से आदेश पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया. मामला लूट और डकैती से जुड़ा था लेकिन पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज किया.

सिटी कोतवाली पुलिस पर आरोप: पीड़ित का आरोप है कि सिटी कोतवाली पुलिस ने जानबूझकर ऐसा किया और आरोपियों को बचाने की कोशिश की. जांच के दौरान जिन लोगों पर चोरी का आरोप पुलिस ने दर्ज किया था वो हाई कोर्ट पहुंच गए. याचिका दायर कर उन लोगों ने अपने ऊपर किए गए एफआईआर को निरस्त करने की मांग की. हालाकि बाद में हाई कोर्ट ने अपने आदेश में उन धाराओं को जोड़ने का आदेश पुलिस को दिया जिन धाराओं को पुलिस ने दर्ज नहीं किया था.

जो भी फाइनेंशियल कंपनी से संबंधित मामले रहते हैं उसमें जो गाइड लाइन हैं उनका पालन करते हुए सूचना देते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए मीटिंग्स के हिसाब से बताया जा रहा है, जो उसका उल्लंघन करते हैं उनके ऊपर में कार्रवाई होती है. पूर्व में कोतवाली थाने में एक अपराध दर्ज है, उसमें भी जो आरोपी हैं उनके ऊपर भी नियम अनुसार कार्रवाइयां की जा रही है. आगे जांच में है जैसी भी परिस्थितियां होंगी उसके हिसाब से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी: भावना गुप्ता, एसपी, बलौदा बाजार

डीजीपी और एसपी से शिकायत: आरोप है कि हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस फिर से अपराध तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों से मिली भगत कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की जगह उन्हें 22 जुलाई को थाने लाकर छोड़ दिया. विभिन्न शिकायतों में शिकायतकर्ता आकाश साहू ने पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों यहां तक की डीजीपी तक से शिकायत की. पीड़ित का आरोप है कि उसे कहीं से भी न्याय नहीं मिला. आकाश साहू ने बताया कि वह लगातार मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर रहे हैं, न्यायालय का आदेश है, इसके बाद भी सिटी कोतवाली पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही. यही वजह है कि आरोपी लगातार शहर में घूम रहे हैं और उसे धमका रहे हैं. आकाश साहू का कहना है कि 3 अक्टूबर को ऐसे ही एक आरोपी सत्यम शुक्ला को बलौदा बाजार शहर में घूमते हुए पाया जिसका वीडियो बनाकर पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार से शिकायत की है.

क्या है पूरा विवाद: आकाश साहू ने बताया कि को फाइनेंस कंपनी में 56000 जमा करने के लिए 5 जनवरी 2024 गए थे. आरोप है कि फाइनेंस कंपनी के लोगों ने पैसा नहीं लिया. कंपनी के लोगों ने कहा कि पूरा पैसा जमा करो. बाद में कंपनी के लोग उसके घर पहुंचे और परिवार के साथ बदसलूकी की. आरोप है कि कंपनी के लोग उनकी गाड़ियों को अपने साथ ले गए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!