
बड़ी कार्यवाही : पुराना नगर पंचायत भटगांव का हटाया गया कब्ज़ा
भटगांव : आज भटगांव का पुराना नगर पंचायत परिसर का कब्ज़ा नगर पंचायत अधिकारियो, कर्मचारियों एवं अध्यक्ष विक्रम कुर्रे तथा पार्षदो की उपस्थिति मे हटाया गया. जहाँ कई महीनों से दुकानदारो एवं आसपास के लोगों द्वारा गिट्टी, रेत एवं अन्य सामान को रखकर अवैध कब्ज़ा कर लिया गया था जिसे नोटिस के बाद पालन नहीं करने पर नगर पंचायत द्वारा प्रमुखता से कार्यवाही करते हुए जेसीबी शासकीय ज़मीन के कब्जे को हटाया गया. कार्यवाही मे नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, पार्षद प्रतिनिधि रमा पटेल, पार्षद देवेंद्र यादव सहित नगर के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे.










