छत्तीसगढ़मुख्य खबरलोकप्रियसारंगढ़ बिलाईगढ़स्वास्थ्य
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजिन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजिन

बिलाईगढ़ ! प्रज्ञा 24 न्यूज़ : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरदा के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 06/12/2025 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी में मितानिन सम्मान समारोह का आयोजिन किया गया है जिसमे हमारे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला सर एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ शशि जायसवाल सर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी एवं नगरदा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. कविता बंजारे एवं डॉ शिवानंद पटेल के मार्गदर्शन में सेक्टर पवनी एवं सेक्टर नगरदा के समस्त सुपरवाइजर, सी एच ओ, आर एच ओ के सहयोग से सेक्टर पवनी -नगरदा के समस्त एमटी, समस्त मितानिन बहनों का सम्मान श्रीफल एवं शाल भेंट कर किया गया।












