

हरेन्द्र बघेल रायपुर. यू तो डीकेएस अस्पताल प्रबंधन का मूल काम मरीजों का इलाज करना है. लेकिन पिछले करीब 1 साल से अस्पताल प्रबंधन को इलाज से ज्यादा पार्किंग में दिलचस्पी है. यही कारण है कि डीकेएस प्रबंधन खुद जीएसटी की चोरी कर अवैध तरीके से पार्किंग का संचालन कर रहा है.

अवैध इसलिए क्योंकि पार्किंग में काम करने वाले लोगों को डीकेएस अस्पताल में काम कराने वाली एक कंपनी के सुपरवाइजर ने रखा है और उसका पेमेंट वे कर्मचारी को कैश में करते है. कुछ महीनों पहले तक यहां सफाई का काम करने वाले स्टॉफ से पार्किंग में काम कराया जा रहा था.






