प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं युवा पत्रकार के नवनिर्मित भवन में रामनवमी पर हुआ विभिन्न कार्यक्रम
नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं अभिभाषक संघ के अध्यक्ष खटकर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दी बधाई

प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं युवा पत्रकार के नवनिर्मित भवन में रामनवमी पर हुआ विभिन्न कार्यक्रम
गृह प्रवेश में गायत्री महायज्ञ के साथ सत्यनारायण कथा एवं दीप महायज्ञ के साथ माता पिता के 50 वीं वर्षगांठ क़ो धूम धाम से मनाया

कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में शामिल हुए ईष्ट मित्र, रिश्तेदार एवं अतिथिगण
नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे एवं अभिभाषक संघ के अध्यक्ष खटकर कार्यक्रम में सम्मिलित होकर दी बधाई
कार्यक्रम के यादगार पल हेतु 21 किया अशोक वृक्ष का पौधारोपण


भटगांव : नगर पंचायत भटगांव के प्रज्ञा इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर एवं युवा पत्रकार के. पी. पटेल के नव निर्मित मकान में रामनवमी पर विभिन्न कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ जहाँ नव निर्मित मकान प्रखर विला में गृह प्रवेश कार्यक्रम 1 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ सत्यनारायण कथा का आयोजन से सम्पन्न हुआ एवं दीप महायज्ञ के साथ उनके माता पिता सावित्री देवी व पुरुषोत्तम पटेल जी के 50 वीं वर्षगांठ एवं पुराने घर सावित्री सदन प्रज्ञा कुंज के 20 वीं वर्षगांठ क़ो धूम धाम से मनाया गया तत्पश्चात रामायण का आयोजन भी किया गया.सभी कार्यक्रम सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के जिला समन्वयक गोरा प्रसाद साहू जी एवं उनके टीम द्वारा संगीतमय तरीके से सम्पन्न किया गया जहाँ आये हुए अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना किये तथा इस दिन क़ो यादगार पल बनाने हेतु परिसर में अशोक वृक्ष के 21 पौधे लगाए गए.



वहीँ सायंकालीन कार्यक्रम के दौरान आंधी तूफान और भारी वर्षा के बाद भी सभी कार्यक्रम आयोजित किये गए और अतिथिगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे.





वहीँ कार्यक्रम में अपना अमूल्य समय निकालकर नगर पंचायत अध्यक्ष विक्रम कुर्रे, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एवं अधिवक्ता फिरीत लाल खटकर, पार्षद रेवती रमा पटेल परिवार ,राजस्व निरीक्षक शरद देवांगन, शिक्षक युधिष्ठिर साहू परिवार पटवारी हेमलता पटेल परिवार, रिटायर्ड शिक्षक लीला राम साहू, पटेल समाज के क्षेत्रीय अध्यक्ष परसराम पटेल, पत्रकार धर्मेंद्र साहू परिवार, सागर स्कूल के प्राचार्य प्रेम साहू परिवार , शिक्षक मनोज पटेल परिवार , मनोज कश्यप, नन्द कुमार पटेल परिवार , ओमप्रकाश देवांगन, केशर जी मार्ट के संचालक दिनेशश्वर केशरवानी सहित सैकड़ो की संख्या में ईष्ट मित्र, रिश्तेदार एवं नगर के अतिथिगण शामिल होकर पत्रकार के. पी. पटेल एवं उनके माता पिता क़ो बधाई और शुभकामनायें दिए.






