
पीड़िता की माँ को ठीक करने की बात कहकर पास्टर ने किया विधवा से अनाचार, आरोपी गिरफ्तार
मेकाज में कुछ दिन पहले इसी पीड़िता ने छोड़ा था अपने बच्चे को अस्पताल में
जगदलपुर : मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में कुछ दिन पहले एक विधवा महिला ने अपने बच्चे को सुरक्षाकर्मी को थमा कर फरार हो गई थी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब महिला की खोजबीन की तो महिला ने अपनी आपबीती बताई, पास्टर के द्वारा पीड़िता की बीमार माँ को ठीक करने के नाम पर महिला को अपने जाल में फसाया और उसे गर्भवती करने के बाद शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद महिला ने एक बच्चें को जन्म दिया, जहाँ विधवा महिला ने लोकलज्जा के डर से बच्चे को सुरक्षाकर्मी को देकर भाग गई थी,


मामले की जानकारी देते हुए बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि 28 अगस्त को पीड़िता ने बस्तर थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2018 में मेरी शादी बकावण्ड निवासी मंगलसाय के साथ हुआ था, वर्ष 2023 में पति मंगलसाय का निधन होने पर अपनी मायके ग्राम फरसागुड़ा मावलीगुड़ा (जोंदरी पारा) में आकर रह रही थी, पीड़िता की माँ बीमार होने से गाँव मे पास्टर आरोपी पीलूराम उर्फ पीलेमन कश्यप 31 वर्ष निवासी टिकराधनोरा स्कुलपारा थाना बडांजी से जान पहचान हुआ, अधिकतर समय पीलूराम पीड़िता की माँ को प्राथना कर ठीक करने की बात कहते हुए पीड़िता का फोन नंबर भी ले लिया था, जिससे दोनों मोबाईल में बातचीत भी किया करते थे, 15 दिसंबर 2024 को आरोपी पीलूराम उर्फ पीलेमन कश्यप के द्वारा पीड़िता को भेलवापदर जंगल बस्तर में बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई और 8 अगस्त 2025 को एक बच्ची को जन्म दी, पीड़िता ने जब पास्टर से शादी करने की बात कही तो पीलूराम ने शादी से इनकार कर दिया, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया, उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया,








