छत्तीसगढ़धमतरीमुख्य खबर

पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, गांजा बेचने में कुख्यात महिला गई जेल

धमतरी पुलिस नशा बेचने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है.

पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, गांजा बेचने में कुख्यात महिला गई जेल

धमतरी पुलिस नशा बेचने वाले लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है.

धमतरी: शहर में गांजा बेचने में कुख्यात महिला पर बड़ी कार्रवाई की गई है. कई दिनों से धमतरी पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि महिला गांजा बेचने का काम करती है. शहर और ग्रामीण इलाकों के युवा महिला के पास आते हैं और गांजा लेकर जाते हैं. जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया. आरोपी को तीन माह के लिये जेल भेज दिया गया है. ये कार्यवाही जिले में स्वापक औषधि एवं मादक द्रव्य अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है.

गांजा बेचने के मामले में तीसरी बड़ी कार्रवाई

आरोपी महिला का नाम आरती रजक है जो धोबी चौक, रामसागर पारा में गांजा बेचने का काम करती थी. धमतरी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने बताया गांजा बेचने के मामले में तीसरी बड़ी कार्रवाई की गई है. आरती रजक गांजा बेचने के मामले में कुख्यात थी. जिससे युवा गांजा की लत में लिप्त हो रहे थे और समाज पर बुरा असर पड़ रहा था. महिला पर कार्रवाई करते हुए तीन महीने के लिए जेल भेजा गया है. इससे पहले उषा धुरी और करण धुरी पर भी कार्रवाई की गई थी.

आरोपियों की संपत्ति कुर्की की भी तैयारी

धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया “पिट एनडीपीएस प्रिवेन्श्न ऑफ इल्लीसिट ट्रैफिक यानी अवैध व्यापार को प्रीवेंट करने के लिए होता है. ऐसे लोग जो इस व्यापार में संलिप्त है या इसके सप्लाई चेन में योगदान करते हैं. ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी होती है लेकिन लंबी न्यायिक प्रक्रिया और जटिल प्रक्रिया के कारण वे छूट जाते हैं या कई बार दोष सिद्ध करना मुश्किल होता है. समाज से ऐसे लोगों को अलग करना भी जरूरी है. एनडीपीएस में इस तरह के मामलों में भी प्रावधान है. इसी के तहत कार्रवाई हुई है.”

एसपी ने कहा गांजा तस्करी और बेचने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. ऐसे लोगों की संपत्ति कुर्की भी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधिकारी गांजा बेचने और तस्करी करने वालों को चेतावनी दी कि समय रहते सचेत हो जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!